फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attendance of Panchayat assistants and sanitation workers will be Aadhaar based in up

UP: पंचायत सहायक व सफाईकर्मियों की आधार आधारित होगी हाजिरी, गांवों में चौपाल लगाकर दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

Sun, 06 Jul 2025 09:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Jul 2025 09:41 AM IST
सार

यूपी में पंचायत सहायक व सफाईकर्मियों की हाजिरी आधार आधारित होगी। वहीं गांवों में चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मंत्री ओपी राजभर ने ग्राम पंचायत भवनों में ताले लगने की शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Attendance of Panchayat assistants and sanitation workers will be Aadhaar based in up
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि गांवों की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सफाई कर्मियों और पंचायत सहायकों की आधार आधारित हाजिरी की व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे अनुपस्थिति को लेकर लगने वाले आरोप अपने आप खत्म हो जाएंगे। वह शनिवार को पंचायतीराज निदेशालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


राजभर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक लाख ग्रामीण सफाई कर्मी व 57 हजार से अधिक पंचायत सहायक कार्यरत हैं। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनकी हाजिरी की व्यवस्था दुरुस्त करें। गांवों में चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत उत्सव भवन व अंत्येष्टि स्थल आदि से जुड़ी योजनाओं को वरीयता के आधार पर लागू किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: 3.81 करोड़ से चमकेगी उधैला झील, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर्स और पक्षी-प्रकृति प्रेमियों के लिए है बेहद खास
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि समीक्षा में जो जिले पिछड़े हैं, उन्हें तत्काल कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि निदेशक से लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी तक कार्यों पर पैनी नजर रखें। जहां गड़बड़ी मिलेगी तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायत भवनों में ताले लगने की शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी।

अखिलेश ने ब्राह्मणों से पूजा क्यों कराई

बैठक में राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इटावा में कथावाचक के यादव निकलने पर हुए हंगामे पर सपा अध्यक्ष ने खूब राजनीतिक रोटियां सेकीं। ब्राह्मणों को अपमानित करने का काम सपा कार्यकर्ताओं ने किया। लेकिन, आजमगढ़ में पार्टी कार्यालय, जिसका नाम पीडीए भवन रखा है, उसकी पूजा पांच ब्राह्मणों को बुलाकर ही की। इससे साफ है कि अखिलेश का पीडीए नकली है। असली पीडीए एनडीए के साथ है। कहा कि अगर अखिलेश मुसलमान हितैषी हैं तो 2027 के लिए सपा का मुख्यमंत्री मुसलमान को घोषित करें।

आशीष पटेल नाराज होते तो मंत्री क्यों बने रहते?

एनडीए के सहयोगी दल अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की भाजपा से नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि आशीष पटेल तो मंत्री हैं, अगर वह नाराज होते तो मंत्री क्यों बने रहते। वह नाराज नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed