फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempted rape of a girl

Lucknow News: युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 22 May 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a girl
गुडंबा। मड़ियांव इलाके में बुधवार रात अकेले घर जा रही युवती से युवक गोलू गौतम ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान गश्त कर रहे दरोगा और सिपाही ने युवती का शोर सुनकर आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर निवासी 20 वर्षीय युवती मड़ियांव में किराये पर रहकर पढ़ाई के साथ प्राइवेट नौकरी करती है। बुधवार रात 11:30 बजे वह सीतापुर रोड से पैदल घर लौट रही थी। आरोप है कि शंकरपुर ढाल के पास एक युवक उसे झाड़ियों की ओर खींच ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। फिर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने नाले में सिर डुबाने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर गश्त पर निकले दरोगा नितिन कुमार और सिपाही कमलेश मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख गोलू भागने लगा। इस दौरान तार की चपेट में आने से उसका चेहरा जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान बख्शी का तालाब निवासी गोलू गौतम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed