फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to rob by entering advocate's house, knife held on niece's neck

Lucknow News: अधिवक्ता के घर में घुसकर लूट का प्रयास, भतीजी की गर्दन पर रखी छुरी

Sun, 03 Nov 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 03 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rob by entering advocate's house, knife held on niece's neck
लखनऊ। कैसरबाग में शुक्रवार को चार बदमाशों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर भतीजी की गर्दन पर छुरी रख लूट का प्रयास किया। पड़ोसियों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



गुईन रोड क्रॉसिंग निवासी अधिवक्ता मो. लईक शुक्रवार को परिवार के साथ बाहर गए थे। घर का चैनल खुला था, दूसरे तल पर उनकी भतीजी व छोटे भाई की पत्नी मंतशा थीं। रात करीब नौ बजे चार बदमाश घर में घुस आए। लईक ने बताया कि एक बदमाश चैनल के पास पहरा दे रहा था।
विज्ञापन



जबकि तीन दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। एक ने भतीजी की गर्दन पर छुरी रख दी। दो अन्य अलमारी का लॉक तोड़ने लगे। तभी मंतशा शोर मचाने लगीं। इस पर पड़ोसी तारिक व अन्य लोगों ने चारों बदमाशों को पकड़कर पीट दिया। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंस्पेक्टर कैसरबाग सुनील कुमार सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर ही चोरी का केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी ठाकुरगंज का आदित्य, गुईन रोड निवासी राहुल अग्रवाल, कैसरबाग का शिवकुमार व मदेयगंज के मशालची टोला में रहने वाला इस्लाम हैं। इन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed