फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to occupy temple and Dharamshala by breaking them, case filed against four including councilor

Lucknow News: मंदिर व धर्मशाला तोड़कर कब्जे की कोशिश, सभासद समेत चार पर केस

Tue, 07 Jan 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy temple and Dharamshala by breaking them, case filed against four including councilor
मंदिर व धर्मशाला तोड़कर कब्जे की कोशिश, सभासद समेत चार पर केस
लखनऊ। मड़ियांव थाने में अयोध्यादास प्रथम वार्ड के सभासद मुसब्बिर अली समेत चार के खिलाफ मंदिर व धर्मशाला को तोड़कर प्लॉटिंग की कोशिश करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई लोहरामऊ निवासी मंदिर के प्रधान संरक्षक महावीर की शिकायत पर की है।
विज्ञापन

महावीर के मुताबिक 1974 में लोहरामऊ में ग्राम सभा की जमीन पर शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। मंदिर परिसर में ही दो मंजिला धर्मशाला का निर्माण भी कराया गया था। साथ ही दो दुकानें भी बनवाई गई थीं। मंदिर से सटी पुनीत जेठवानी की जमीन है। आरोप है कि पुनीत ने मंदिर की जमीन को अपना बताते हुए उसका विक्रय अनुबंध 16 दिसंबर को मो. अफसर और मो. रज्जाक के नाम पर कर दिया। जबकि उसका मंदिर की जमीन पर कोई अधिकार नहीं है। इसके बावजूद अफसर, रज्जाक व पुनीत जेठवानी ने सभासद मुसब्बिर अली के साथ मिलकर मंदिर व धर्मशाला को अपना बताया। आरोपी प्लाॅटिंग के लिए मंदिर व धर्मशाला को तोड़ रहे हैं। यही नहीं आरोपियों ने मंदिर का ताला तोड़कर कीमती सामान लूट लिया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed