कारोबारी के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या की कोशिश, बिगड़ी हालत, नौकर पर केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी निरीक्षक चौक पंकज सिंह ने बताया कि नौकर अंकित की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मनोज केसरवानी के मकान के निचले हिस्से में दुकान है। परिवार में पत्नी और बेटा यश है। मनोज के मुताबिक, इसी महीने खदरा के रहने वाले अंकित को नौकर रखा था। 26 सितंबर को उसने मोबाइल का चार्जर मांगा।
दुकान में चार्जर न होने पर मनोज ने उससे छत पर कमरे से जाकर लेने को कहा। कमरे में जब नौकर अंकित पहुंचा तो वहां पर बेटा यश मौजूद था। अंकित ने यश से मोबाइल का चार्जर मांगा। इस पर यश ने मनाकर दिया। मना करने पर अंकित भड़क गया। वह यश का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश करने लगा।
पुलिस को आशंका कि रुपये लेकर हुआ है फरार
इसी बीच उनकी भाभी ने अंकित को देख लिया। उन्होंने शोर मचाया तो अंकित छत से नीचे उतरा और भाग निकला। मनोज भी छत पर गए तो बेटा बेहोश पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कॉल डिटेल से उसका पता निकलवाया जो अंबेडकरनगर का मिला है।
पुलिस के मुताबिक आशंका है कि कारोबारी के रुपये भी लेकर नौकर फरार हो गया है।