फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to crush with a car running red light

Lucknow News: लाल बत्ती लगी कार से कुचलने की कोशिश

Fri, 22 May 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Attempt to crush with a car running red light
सीएनजी पंप पर मारपीट की फुटेज।
तेलीबाग। क्षेत्र के एक सीएनजी पंप पर कतार में आगे आने का विरोध करने पर डी-फार्मा के छात्र को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। आरोप है कि हमलावरों की कार पर लाल बत्ती और हूटर लगा था। उस पर उत्तर प्रदेश शासन भी लिखा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीसरे दिन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीजीआई थानाक्षेत्र के जगतखेड़ा निवासी कृष्णदेव बुधवार शाम साढ़े छह बजे सेक्टर-18 स्थित सीएनजी पंप पर अपनी कार में गैस भरवाने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी वाहन कतार में थे कि तभी एक कार सीधे आगे आ गई। कृष्णदेव व अन्य लोगों ने विरोध किया तो कार सवार युवकों ने बताया कि उनके करीबी का निधन हो गया है। मानवता के नाते कृष्णदेव ने उन्हें पहले गैस भरवाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन


कृष्णदेव का आरोप है कि गैस भरवाने के बाद युवक अचानक अभद्रता पर उतर आए। विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और नशे की हालत में कार चढ़ाकर जान लेने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर पंप के कर्मचारी दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। कृष्णदेव ने पुलिस को सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए। हालांकि, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की।


शुक्रवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और वाहन के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार पर उत्तर प्रदेश शासन की प्लेट और लाल बत्ती लगी होने की बात सामने आई है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed