फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attacked with sharp weapon in land dispute, heads of four injured

Lucknow News: जमीन विवाद में धारदार हाथियार से किए वार, चार के सिर फटे

Mon, 10 Jun 2024 05:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Attacked with sharp weapon in land dispute, heads of four injured
बख्शी का तालाब। महिगवां के राजा सलेमपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में बवाल हो गया। लाठी-ठंडे और धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के चार लोगों के सिर फट गए। गंभीर चोट होने से सभी को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजकुमार अमित से पारिवारिक जमीन विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है। राजकुमार के मुताबिक रविवार सुबह विपक्षी अमित, अरुण, आनंद, विजय, प्रमोद व संदीप विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी होते ही राजकुमार की तरफ से वरुण, संदीप, दुर्गेश, संदीप और राजेंद्र मौके पर पहुंचे। विरोध करते ही विपक्षी उन पर हावी हो गए और लोहे की पाइप व अन्य हथियार से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार के पक्ष के चारों लोगों को गंभीर चोटें आईं। सभी के सिर फट गए। पुलिस ने सभी को पहले राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर रेफर किए गए।
थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गंभीर धाराएं एफआईआर में जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed