{"_id":"68c9d28bbf56f95f1f071f4c","slug":"attacked-his-wife-repeatedly-with-a-fan-blade-admitted-to-hospital-lucknow-news-c-13-knp1002-1387831-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी पर पंखे के ब्लेड से किए ताबड़तोड़ वार, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी पर पंखे के ब्लेड से किए ताबड़तोड़ वार, भर्ती
Wed, 17 Sep 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के तकरोही निवासी वंदना पर सोमवार देर रात पति सतीश यादव ने पंखे के ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में वंदना मरणासन्न हो गई। वारदात के बाद आरोपी दुधमुंही बच्ची को लेकर भाग गया। घायल वंदना को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात सतीश शराब के नशे में घर पहुंचा। इसी बात पर उसका पत्नी वंदना से झगड़ा हो गया। देर रात करीब दो बजे के आसपास सतीश ने पंखे के ब्लेड से वंदना के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में वंदना गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपी सतीश मासूम बेटी को साथ लेकर भाग गया। मोहल्ले वालों की मदद से घायल वंदना को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसीपी ने बताया कि वंदना के मायके वालों से तहरीर मांगी गई, पर उन लोगों ने मंगलवार देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस अपने स्तर से आरोपी सतीश के बारे में पता लगा रही है। छानबीन में पता चला है कि आरोपी सतीश प्राइवेट कंपनी में काम करता है।