फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on wife with axe

शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो पत्नी को कुल्हाड़ी से मारा

Tue, 17 Aug 2021 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
attack on wife with axe
लखनऊ। गोतमीनगर विस्तार में रामआसरे पुरवा निवासी चंदर ने अपनी पत्नी कलावती को कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रविवार को उसने पत्नी कलावती से शराब के लिए रुपये मांगे थे। विरोध करने पर विवाद हो गया। हमले में कलावती के सिर व पीठ पर गंभीर चोट लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रभार निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार राजेश कुमार द्विवेदी के मुताबिक, चंदर शराब का लती है। रविवार को उसने पत्नी कलावती से शराब के लिए रुपये मांगे। न देने पर विवाद करने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखी हुई कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से कलावती के सिर व पीठ में गंभीर चोट आई। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी चंदर फरार हो गया। कलावती के बेटे गोलू ने छोटे भाई संदीप व रंजीत की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक केमुताबिक परिवारीजनों ने कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी है। पुलिस एहतियातन आरोपी पति चंदर की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक बच्चों ने अपने पिता चंदर के बारे में जानकारी से इंकार कर दिया। पुलिस की एक टीम को उसकी तलाश में लगाया गया है। पत्नी कलावती की तबियत ठीक होने पर उसके बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों को देख कुल्हाड़ी दिखा दी धमकी
बेटे गोलू के मुताबिक, मां कलावती और हम लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। भीड़ को देखकर पिता चंदर ने कुल्हाड़ी दिखाकर सबको मारने की धमकी दी और भाग गया। चंदर ने मां को बचाने पहुंचे बच्चों को भी पहले नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। लेकिन लोगों को देख धक्का देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed