{"_id":"62e83886a539a8711575d784","slug":"attack-on-student-by-other-student-in-amity-university-gw-reporters-news-lko6422492152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमिटी कॉलेज में गर्लफ्रेंड के विवाद में एक छात्र ने दूसरे पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमिटी कॉलेज में गर्लफ्रेंड के विवाद में एक छात्र ने दूसरे पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर किया अधमरा
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के मल्हौर इलाके में स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ परिसर में गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में एक छात्र ने दूसरे पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत बिगड़ने पर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। वहीं पुलिस के मुताबिक, केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस में बीएएलएलबी के सातवें सेमेस्टर के छात्र चंद्रभूषण भारद्वाज व सुधांशु शेखर आपस में दोस्त थे। उनके दोस्त अनिमेश ने बताया कि सोमवार को 11 बजे क्लास चल रही थी। चंद्रभूषण व अन्य साथी भी क्लास में बैठे थे। क्लास खत्म होने से कुछ देर पहले मुगलसराय चंदौली निवासी सातवें सेमेस्टर का छात्र सुधांशु शेखर आया और सबसे आखिरी वाली सीट पर बैठ गया। क्लास खत्म हुई और शिक्षक कमरे से बाहर निकल गए। इसी बीच सुधांशु अपनी सीट से उठा और बैग से चापड़ निकालकर चंद्रभूषण पर हमला बोल दिया। उसने ताबड़तोड़ तीन-चार वार किए। चंद्रभूषण खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। आनन-फानन उसके साथियों ने सुधांशु को पकड़ा। इसके बाद चंद्रभूषण को गंभीर हालत में सहारा अस्पताल लेकर गए। हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चिनहट तेजबहादुर सिंह के मुताबिक, दोनों में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। घायल के साथी अनिमेश कुमार की तहरीर पर सुधांशु के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हत्या करने की नीयत से आया था सुधांशु
चंद्रभूषण के दोस्त अभियान सिन्हा के मुताबिक, सुधांशु पूरी तैयारी से चंद्रभूषण की हत्या के इरादे से आया था। उसने चंद्रभूषण की गर्दन को निशाना बनाकर हमला किया लेकिन निशाना चूक गया। हमला होते ही दोस्त चंद्रभूषण को दूसरी तरफ खींच ले गए जिससे उसकी जान बच सकी। साथी छात्रों के मुताबिक, सुधांशु क्लास में देर से आता था और बिना ज्यादा किसी से बात किए चुपचाप बैठा रहता था। वहीं कुछ साथियों ने बताया कि सुधांशु का विवि की एक लड़की से अफेयर चल रहा था। इस दौरान लड़की की दोस्ती चंद्रभूषण से हो गई और उन दोनों में लड़ाई शुरू हो गई। ऐसे में सुधांशु से उस लड़की ने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद से सुधांशु डिप्रेशन में चला गया और सभी से बात करना बंद कर दिया था और वह चंद्रभूषण से नफरत करने लगा था।
विज्ञापन
पहले भी परिसर में हो चुके हैं असलहों के प्रदर्शन
छात्रों का आरोप है कि परिसर में मनबढ़ छात्र अक्सर असलहे लेकर आते हैं। इन पर न तो प्रशासन रोक लगा पा रहा है और न सुरक्षाकर्मी उनको रोक पाते हैं। छात्रों के मुताबिक, आएदिन छात्रों में मारपीट होती है। कुछ महीने पहले एक छात्र ने असलहा निकालकर एक छात्र के मुंह पर लगा दिया था, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बात को वहीं दबा दिया। छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा में तैनात गार्ड केवल आईकार्ड व यूनिफॉर्म चेक करते हैं। बाकी कोई कुछ भी लेकर आए इसकी जांच तक नहीं होती है। इसी वजह से सोमवार को सुधांशु चापड़ लेकर परिसर में दाखिल हो गया औरं किसी को जानकारी नहीं हुई।
दोनों छात्र सस्पेंड, जांच कमेटी गठित
परिसर में दो छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें घायल छात्र को तत्काल विवि प्रशासन ने अस्पताल पहुंचाकर जानकारी पुलिस को दी। दोनों छात्रों के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है। अभी झगड़े का कारण ज्ञात नहीं है। मामले को लेकर जांच कमेटी गठित कर दी गई है। जांच पूरी होने तक दोनों छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है।
- चंद्रशेखर वर्मा, उप निदेशक पीआर एंड कम्यूनिकेशन
एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस