फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on police

बेखौफ दबंगों ने पुलिस पर किया हमला, दो गिरफ्तार

Wed, 17 Mar 2021 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
attack on police
लखनऊ। कमिश्नरेट में पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े हो रहे हैं। तीन थानाक्षेत्रों में बेखौफ दबंगाें ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने सिपाही पर हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य मामलों में पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन

इंदिरानगर सी-ब्लॉक निवासी सुशील पांडेय पुराने हाईकोर्ट में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं। सोमवार रात सुशील, पिता की दवा लेने घर से निकला था। हनुमान मंदिर अग्रवाल प्लाजा के पास पहुंचने पर दो लोग सड़क किनारे शराब पी रहे थे। सिपाही वर्दी में था। दोनों ने सिपाही को गाली दी और एतराज जताने पर युवकों ने सिपाही को पीट दिया। डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के मुताबिक, सिपाही को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी सौरभ पाठक व विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक, संदीप पांडेय हमलावरों को पहले से जानता था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

दरोगा व सिपाही को कार से रौंदने की कोशिश
ठाकुरगंज इलाके में कार सवार दबंग कुछ दिन पहले चेकिंग कर रहे दरोगा ओम प्रकाश यादव द्वारा रोके जाने से नाराज हो गया। उसने दरोगा पर कार चढ़ाने की कोशिश की जिसमें वह चोटिल हो गए थे। दरोगा ने कार का नंबर नोट कर लिया था। दरोगा के मुताबिक, कार पर लाल-नीली बत्ती लगी थी। सोमवार रात को सिपाही रत्नेश यादव एक सहयोगी के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वही कार दिखी। दोनों सिपाहियों ने उसे रोक लिया। कार सवार तहसीनगंज का रहने वाले साहिर से पूछताछ की। इसके बाद थाने चलने के लिए कहा। इसी बीच साहिर ने उन पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की। रत्नेश के मुताबिक, पूछताछ में साहिर ने बताया था कि वह कार पर सिर्फ इलाके में दबंगई के लिए लाल व नीली बत्ती लगाता है। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज सुनील दुबे के मुताबिक, सिपाही रत्नेश यादव की तहरीर पर साहिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर शराब पीने से मना करने पर हाथापाई
इंदिरानगर के पिकनिक स्पॉट रोड पर रविवार रात कुछ लोग शराब की दुकान के बाहर खड़े होकर पी रहे थे। इसी बीच पीआरवी की टीम पहुंच गई। पीआरवी पर तैनात सिपाहियों ने पूछताछ शुरू की। तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सिपाहियों से हाथापाई तक की नौबत आ गई। खुलेआम सिपाहियों को वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगे। इसी बीच थाने की और फोर्स पहुंची तो उनसे भी भिड़ गए। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर इंदिरानगर पहुंचे तो उनसे भी कहासुनी की। इस दौरान सड़क पर शराब पीने वाले लोगों ने पुलिस टीम को कमिश्नर से निलंबित कराने की धमकी भी दी। करीब आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा। प्रभारी निरीक्षक अजय त्रिपाठी सभी को थाने लेकर गये जहां देर रात समझौते के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed