{"_id":"616b30b1396e2e3ed829d98e","slug":"attack-on-man-with-talwar-and-rod-lucknow-news-lko6003082110","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर तलवार व लाठियों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर तलवार व लाठियों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हजरतगंज इलाके के राणा प्रताप मार्ग स्थित यूपीटेक चौराहे पर शनिवार रात बाइक व स्कूटी सवार पांच युवकों ने एक युवक पर लाठी-डंडे व तलवार से हमला कर दिया। इसमें युवक लहूलुहान होने पर भी किसी तरह भागकर अपने घर में छिप गया। कुछ देर में पुलिस पहुंची तो वह परिवारीजनों संग बाहर आया। इस पर दोनों पक्षों में पुलिस के सामने मारपीट होेने लगी। पुलिस ने दो हमलावरों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।
यूपीटेक चौराहे के पास रहने वाले आसिफ का शनिवार देर शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित शराब की दुकान पर कुछ लोगों से विवाद व गाली-गलौज हुआ था। कुछ देर बाद स्कूटी व बाइक से पहुंचे पांच युवकों ने यूपीटेक चौराहे पर आसिफ को घेरकर हमला कर दिया। तलवार और लाठियों से हमले में आसिफ लहूलुहान हो गया मगर इसके बावजूद वह किसी तरह भागकर अपने घर में छिप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुमित समेत दो हमलावरों को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस को देख आसिफ व उसके घरवाले बाहर आ गए।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच सुमित व उसके साथियों ने आसिफ व उसके घरवालों से मारपीट शुरू कर दी। इससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर हजरतगंज कोतवाली से फोर्स पहुंची और दोनों पक्षों के चार लोगों को कोतवाली ले जाया गया। हजरतगंज इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।