फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on lawyers

Lucknow News: अधिवक्ताओं पर किया हमला

Tue, 09 Dec 2025 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Attack on lawyers
लखनऊ। हजरतगंज में रविवार को चाय बेचे वालों की पिटाई के विरोध पर दबंगों ने अधिवक्ताओं पर हमला कर दिया। उनकी सोने की चेन लूट ली। 15 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर की गई है।
विज्ञापन

पारा की राम विहार कॉलोनी निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। रविवार रात करीब 1:30 बजे वह साथी कृष्णपाल सिंह, नवीन कुमार सिंह और पीयूष राजपूत के संग कार से सिविल अस्पताल के सामने दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी वहां पहुंचे 15 अज्ञात लोग दुकानदारों को पीटने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि जब उन्होंने रोका तो आरोपियों ने दुकान में रखा चाकू उठाया और शिवेंद्र व नवीन के सिर पर वार कर दिया। जब तक दोनों संभलते आरोपी उनके साथियों पर पथराव करने लगे। भीड़ जुटती देख आरोपी शिवेंद्र और कृष्णपाल की चेन लूटकर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचया, जहां प्राथमिक उपाचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि कार व बाइक नंबरों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed