फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on ias candidate in uttar pradesh

यूपी: आईएएस का इंटरव्यू देने जा रहे दलित छात्र पर जानलेवा हमला

Mon, 10 Apr 2017 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पचपेड़वा-बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, पचपेड़वा-बलरामपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
attack on ias candidate in uttar pradesh
छात्र महेश

यूपी के पचपेड़वा-बलरामपुर में आईएएस का इंटरव्यू देने जा रहे अभ्यर्थी को छह नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से गोद कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर अभ्यर्थी को इलाज के लिए गोंडा रेफर कर दिया गया है। बड़े भाई की तहरीर पर गैसड़ी कोतवाली की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन


गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर निवासी बिंदेश्वरी भारती ने रविवार को बताया कि उनका छोटा भाई 20 वर्षीय महेश कुमार भारती पुत्र गंगाशरण भारती बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का छात्र था और वहीं पर आईएएस के इंटरव्यू की तैयारी कर रहा था। 
विज्ञापन


सात अप्रैल को महेश अपने पैतृक गांव मनकापुर आया था। वर्ष 2016 की आईएएस परीक्षा का इंटरव्यू देने के लिए महेश को 10 अप्रैल को दिल्ली पहुंचना था। दिल्ली जाने की पूरी तैयारी कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ अप्रैल की शाम नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर नहर किनारे गया था वहीं पर दो बाइक से छह नकाबपोश बदमाशों ने महेश पर अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने लात-घूसों से पिटाई के साथ-साथ उसके सीने व हाथ में चाकू से भी कई भी कई बार हमला किया। महेश के मुंह में नहर के किनारे की रेत भर दिया।

गंभीर हालत में ‌क‌िया गोंडा रेफर

attack on ias candidate in uttar pradesh
डेमो प‌िक

काफी देर तक घर न पहुंचने पर महेश की खोजबीन की गई। जख्मी हालत में महेश नहर के किनारे पड़ा हुआ था। महेश को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी गैसड़ी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने महेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

जिला अस्पताल के डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर महेश को गोंडा रेफर कर दिया। बिंदेश्वरी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि उसके भाई को इंटरव्यू से बाधित करने के लिए कुछ लोगों ने हमला किया है। 

बिंदेश्वरी ने मामले की तहरीर गैसड़ी कोतवाली में दी है। गैसड़ी कोतवाल संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed