फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on couple, wife died and husband injured in lucknow

लखनऊः दंपती पर सोते वक्त लोहे की रॉड से किया हमला, पत्नी ने तोड़ा दम, पति गंभीर

Tue, 06 Aug 2019 01:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Aug 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
attack on couple, wife died and husband injured in lucknow
अस्पताल में भर्ती घायल दिव्यांग - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में आशियाना के औरंगाबाद जहांगीर में रविवार रात प्लॉट की रखवाली करने वाले 48 वर्षीय दोनों पैरों से दिव्यांग दिनेश धानुक और उसकी पत्नी मधु पर लोहे की रॉड से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया। सोमवार सुबह दोनों को खून से लथपथ पड़ा देख पड़ोसी कैलाश ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को लोकबंधु अस्पताल भेजा जहां मधु को मृत घोषित कर दिया गया। दिनेश की हालत गंभीर थी। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह का कहना है कि आपसी विवाद और नाजायज संबंधों में हमले का शक जताते हुए पड़ोसी कैलाश समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सिर और चेहरे पर गहरी चोट: इंस्पेक्टर ने बताया कि दिनेश और मधु मूलरूप से बंगला बाजार के भदरुख के हैं। यहां लगभग सात साल से ठाकुर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक राजकुमार मिश्रा के प्लॉट पर रहकर चौकीदारी करते थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे प्लॉट के पड़ोस में रहने वाले कैलाश ने पुलिस को दोनों के घायल अवस्था में बिस्तर पर पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पहुंची तो देखा कि प्लॉट में ही एक तखत पर मच्छरदानी के भीतर दोनों खून से लथपथ पड़े थे। दोनों के सिर व चेहरे पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किए गए थे।

हिरासत में आरोपी

attack on couple, wife died and husband injured in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ट्रॉमा सेंटर में दिनेश ने पुलिस को पड़ोस में रहने वाले कुम्हार और उसकी पत्नी समेत कैलाश, अक्षय, कुंदन और घनश्याम के नाम लिए हैं। दिनेश का कहना है कि कुम्हार की पत्नी अक्सर उससे व मधु से प्लॉट छोड़कर जाने की बात कहती थी। कई बार उसने धमकाया भी था।

कैलाश भी पड़ोस में रहता है। बकौल दिनेश, पहले प्लॉट के मालिक कैलाश को चौकीदारी का काम दे रहे थे। उसे काम मिलने के बाद से कैलाश खुन्नस मानने लगा और अक्सर परेशान किया करता था। उसने कैलाश पर ही हमला करने का आरोप लगाया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि कैलाश समेत अन्य संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

रविवार रात हुआ था झगड़ा

आसपास के लोगों ने बताया कि दिनेश और मधु का कैलाश व कुम्हार से रोजाना झगड़ा होता था। लोगों ने बताया कि रविवार रात भी दंपती का किसी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों सो गए। देर रात किसी ने हमला कर दिया। इस बीच ट्रॉमा सेंटर पहुंचे ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर राकेश ने बताया कि प्लॉट में पेड़ काटने को लेकर भी दिनेश का किसी से विवाद चल रहा था। पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

दंपती के परिवार का कोई अता-पता नहीं
इंस्पेक्टर ने बताया कि दंपती के बच्चे नहीं हैं। उनके परिवारीजनों का भी कोई अता-पता नहीं चल रहा है। दिनेश ने पूछताछ में खुद को मूलरूप से भदरुख का ही रहने वाला बताया है। उसके कुछ रिश्तेदारों को पुलिस ने घटना की सूचना दी लेकिन न कोई अस्पताल में हालचाल लेने पहुंचा न ही कोई मॉर्च्युरी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed