{"_id":"6047da838ebc3e8cd11fdd39","slug":"attack-on-candidate-of-gram-pradhan-lucknow-news-lko5687664133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की रंजिश में प्रधान प्रत्याशी पर हमला, मां का भी सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की रंजिश में प्रधान प्रत्याशी पर हमला, मां का भी सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। काकोरी के अमेठीया सलेमपुर गांव में पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश में पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने प्रधान पद के उम्मीदवार विनय कुमार कुशवाहा के घर पर हमला कर दिया। उम्मीदवार व उसकी मां शिवकुमारी का सिर फोड़ दिया।
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौड़ ने बताया कि पूर्व प्रधान पक्ष के लक्ष्मण, अनुज, छोटू, राजा व झम्मन की बहू निवासी समरत नगर और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। प्रधान पद के उम्मीदवार विनय कुमार कुशवाहा की पत्नी रत्ना मौर्या ने बताया कि हमले में जख्मी होने के बावजूद पुलिस ने उनके पति का शांतिभंग में चालान कर दिया और थाने में बैठाए रखा। आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके पति को धमकी दी है कि अगर प्रधानी का चुनाव लड़ोगे तो तुम्हारा जीना हराम कर देंगे।
वोटरों को शराब बांटने की शिकायत
प्रधानी के उम्मीदवार पर हमले की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया कि वहां वोटरों को रिझाने के लिए एक सप्ताह से शराब बांटी जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व गालीगलौज के बाद पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने विनय के घर पर धावा बोल दिया। सांसद कौशल किशोर ने काकोरी पुलिस को फोन कर विनय पक्ष को न्याय दिलाने की बात कही, तब जाकर पुलिस सक्रिय हुई।