{"_id":"618adbc1019617423a32daab","slug":"attack-on-businessman-s-home-lucknow-news-lko603721436","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर हमला, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं तक को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर हमला, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं तक को किया लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज में मंगलवार सुबह करीब 25 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे, लोहे की चेन, चाकू व तमंचों से लैस होकर एक व्यापारी के घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर बुजुर्ग व्यापारी, उसके बेटे, भतीजे के साथ ही परिवार की महिलाओं तक को जमकर पीटा। मोहल्ले की महिलाएं बचाने दौड़ीं तो उन्हें भी लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा गया। इससे महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि पीड़ित महिलाएं थाने पहुंचीं तो कार्रवाई के बजाय पुलिस ने अभद्रता व गाली-गलौज की। इस पर हंगामा हो गया। कैंट विधायक सुरेश तिवारी, स्थानीय सभासद, लखनऊ बार के पूर्व महामंत्री के साथ ही तमाम भाजपाई थाने पहुंचे तब पुलिस ने तीन नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।
उदयगंज के केसरवानी भवन निवासी सुधीर केसरवानी के घर पर मंगलवार सुबह 11 बजे राशिद अली, बिलाल, अलतमश के अलावा 20-25 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे, लोहे की चेन, चाकू व तमंचों से लैस होकर हमला बोल दिया। इन लोगों ने घर में घुसकर सुधीर के पूरे परिवार की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। यहां तक कि बच्चों व महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। चीख-पुकार मचने पर मोहल्ले की कुछ महिलाएं बचाने आईं तो हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडों व लोहे की चेन से जमकर पीटा। इससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। करीब आधे घंटे तक लोगों को पीटने के साथ ही हमलावरों ने अंशू की सोने की चेन व मोबाइल और अभितांश की सोने की चेन भी लूट ली। हमले में सुधीर, उनकी पत्नी प्रभावती केसरवानी (55), छोटे भाई की पत्नी गिरजा (45), बेटा अभिताश, भतीजा अपूर्व उर्फ अंशू, मोहल्ले की रईसा (40), खतीजा (40) व विजयलक्ष्मी (50) घायल हो गईं।
सुधीर का आरोप है कि इतनी बड़ी वारदात के बाद जब घायल महिलाएं हुसैनगंज थाने पहुंचीं तो वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मी गालियां देने लगे। पीड़ितों से ही अभद्रता की गई। इस पर मोहल्ले के तमाम लोग थाने पर एकत्र हो गए। खबर पाकर कैंट विधायक सुरेश तिवारी, स्थानीय सभासद हर्षित दीक्षित, लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री सुरेश पांडेय, भाजपा नेता विनायक पांडेय आदि हुसैनगंज थाने पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सुधीर केसरवानी की तहरीर पर राशिद अली, बिलाल, अलतमश व 20-25 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। हुसैनगंज इंस्पेक्टर अजय सिंह का कहना है कि थाने में किसी से अभद्रता नहीं की गई है। पीड़ित पक्ष के लोग तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि मामला लेनदेन के विवाद का लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पूरा मोहल्ला जलाने की धमकी से दहशत
लखनऊ। वारदात से सुधीर व उनके परिवारीजनों के साथ ही मोहल्ले केे लोग भी दहशत में हैं। सुधीर ने बताया कि हमलावरों ने न सिर्फ घर में घुसकर पिटाई की और मोहल्ले की महिलाओं को पीटा बल्कि दोबारा आने की बात भी कही है। गालियां देकर कहा कि रात में दोबारा आकर पूरे मोहल्ले में आग लगा देंगे।