फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on arto in lucknow.

लखनऊ में दबंगों ने एआरटीओ पर सरेराह किया हमला

Sun, 05 Mar 2017 10:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Mar 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
 attack on arto in lucknow.
रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे एआरटीओ आलोक कुमार - फोटो : amar ujala

लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार दर्जनभर दबंगों ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) पर ईंट व पत्थर से जानलेवा हमला बोल दिया।

विज्ञापन


एआरटीओ का चालक उन्हें बचाने के लिए वाहन लेकर थाने की ओर भागा तो बदमाशों ने दो किमी तक पीछा कर दोबारा पथराव किया। इससे एआरटीओ का वाहन का सामने एवं साइड का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


हमले में बाल-बाल बचे एआरटीओ ने मड़ियांव थाने पहुंच कर केस दर्ज कराया। साथ ही हमले की जानकारी डीएम एवं एसएसपी को भी दी।

लखनऊ संभाग के चेकिंग दस्ता थर्ड के एआरटीओ आलोक कुमार अपराह्न करीब तीन बजे बीकेटी से जांच करके लखनऊ की तरफ वापस लौट रहे थे। एआरटीओ की बोलेरो सीतापुर रोड के फौजी ढाबा के पास पहुंची थी कि 10-12 मोटर साइकिल सवार दबंग युवकों ने पथराव कर दिया। ड्राइवर वाहन लेकर भागा तो बाइक सवारों ने पीछा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन जब्त करने के कारण हुआ हमला

 attack on arto in lucknow.
टूटी हुई एआरटीओ की गाड़ी - फोटो : amar ujala

छठामील के पास 4-5 मोटर साइकिल सवार युवकों ने वाहन को रोक लिया और एआरटीओ पर पथराव कर दिया। हमले में एआरटीओ तो बच गए लेकिन गाड़ी में लगा साइड का शीशा टूट गया।

इसके बाद आलोक कुमार जान बचाकर किसी तरह मड़ियांव थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कई मोटर साइकिल के नंबरों का उल्लेख किया है।

आलोक कुमार ने पुलिस को बताया कि सीतापुर रोड पर विधान सभा चुनाव के दौरान एक टेम्पो को जब्त किया गया था जिसके कारण उन पर हमला हुआ है।

इंस्पेक्टर मड़ियांव नागेश मिश्रा ने बताया कि एआरटीओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed