{"_id":"58b442354f1c1bbd56831b55","slug":"attack-on-a-shivsena-candidate-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में शिवसेना के प्रत्याशी पर हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में शिवसेना के प्रत्याशी पर हमला, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
Updated Tue, 28 Feb 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा में सदर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार महेश तिवारी व उसके समर्थकों पर सोमवार को शहर के फैजाबाद रोड स्थित एक मैरिज हॉल के समीप गाड़ियों से आए कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में शिवसेना उम्मीदवार महेश तिवारी के तीन समर्थक घायल हो गए। हमले व पथराव से आक्रोशित शिवसेना उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने कोतवाली नगर का घेराव कर दिया और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
मामले में शिवसेना प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण व उसके समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।