{"_id":"5d2188278ebc3e6cef2b0e69","slug":"attack-on-a-bjp-youth-wing-leader-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: भाजपा नेता सहित छह पर दहेज के लिए पत्नी की गोली मारकर हत्या कराने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: भाजपा नेता सहित छह पर दहेज के लिए पत्नी की गोली मारकर हत्या कराने का आरोप, केस दर्ज
Sun, 07 Jul 2019 01:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली में हुई फायरिंग में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह की पत्नी स्नेहा सिंह की मौत मामले में स्नेहा सिंह के परिजनों ने भाजपा नेता सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बाराबंकी के थाना मोहम्मपुर खाला निवासी राहुल सिंह बाराबंकी से शनिवार देर रात वापस कार से लौट रहे थे तभी कोतवाली फतेहपुर के बेलहरा पुल के पास कुछ लोगों ने फायर झोंक दी। दो गोलियां लगने से उनकी स्नेहा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राहुल सिंह को जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
मृतका स्नेहा सिंह के पिता राम कुमार सिंह निवासी बहराइच ने पुलिस को दी गई तहरीर में पति राहुल प्रताप सिंह, ससुर रवींद्र प्रताप सिंह, सास विभा सिंह, देवर रोहित सिंह व चाचा अमरेंद्र प्रताप सिंह और जितेंद्र प्रताप सिंह पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
राहुल प्रताप सिंह का विवाह सात महीने पहले ही स्नेहा सिंह से हुआ था। यह उनकी लव मैरिज थी।