फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attachment notice pasted at the house of solver gang henchman

Lucknow News: सॉल्वर गैंग के गुर्गे के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Wed, 19 Feb 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 19 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted at the house of solver gang henchman
सॉल्वर गैंग के गुर्गे के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा
लखनऊ। पुलिस विभाग की वायरलेस ऑपरेटर भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह के गुर्गे अमरोहा के पपसरी खादर के पहाड़पुर इनायत गांव निवासी आरोपी लोकेंद्र के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। यह कार्रवाई चिनहट पुलिस ने अमरोहा जाकर की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भरत पाठक के मुताबिक तीन फरवरी 2024 को चिनहट स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस कैंपस में हेड ऑपरेटर मैकेनिकल वायरलेस विभाग की परीक्षा चल रही थी। दूसरी पाली में लोकेंद्र के स्थान पर अमरोहा का पुरमाफी टूर निवासी सौरभ कुमार पेपर दे रहा था, जिसे कक्ष निरीक्षक ने पकड़ लिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर सौरभ को गिरफ्तार कर लिया था। लोकेंद्र के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। आरोपी लोकेंद्र के तार सॉल्वर गैंग से जुड़े होने की बात जांच में सामने आई थी। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed