{"_id":"65b7b17a05c7b4fc7a0910f9","slug":"ats-will-issue-lookout-against-khalistani-terrorist-pannu-punjab-police-will-provide-help-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामला: खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करेगी एटीएस, पंजाब पुलिस देगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मामला: खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करेगी एटीएस, पंजाब पुलिस देगी मदद
Mon, 29 Jan 2024 08:09 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 29 Jan 2024 08:09 PM IST
सार
अयोध्या में रेकी करके हमला करने के मामले में यूपी एटीएस इसकी जड़ तक जाने की तैयारी कर चुकी है। इस मामले के मास्टर माइंड पन्नू के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Terrorist Pannu
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में आतंकी हमले के लिए राजस्थान के गैंगस्टर से रेकी कराने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एटीएस पुख्ता सुबूत जुटा रही है। एटीएस उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से भी मदद लेगी।
विज्ञापन
बता दें कि कनाडा में पनाह लिए पन्नू लगातार भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में है। वह कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राम मंदिर को लेकर धमकियां दे चुका है। इसके बावजूद पन्नू के खिलाफ यूपी में कोई केस दर्ज नहीं है। अयोध्या में हमले की साजिश के मामले में पहली बार उसे नामजद किया गया है।
विज्ञापन
हाल ही में वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। उसके खिलाफ पंजाब में 22 मुकदमे दर्ज हैं। अयोध्या में हमले की साजिश के मामले में एटीएस पन्नू को कानून के दायरे में लाने की कवायद में जुटी है। इसके लिए एक टीम अयोध्या से गिरफ्तार गैंगस्टर शंकर लाल दुसाद के जरिए पन्नू के करीबियों का पता लगा रही है। एटीएस दुसाद को सोमवार रात राजस्थान और हरियाणा ले जाकर अहम सुबूत जुटाएगी ताकि पन्नू के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया जा सके। बता दें कि बीते सितंबर में एनआईए ने पन्नू के चंडीगढ़ स्थित घर को जब्त किया था।
विज्ञापन