यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने पर सपा विधायक से ATS ने पूछे ये 6 सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के मामले में यूपी एटीएस ने सोमवार को सपा विधायक अनिल दोहरे से लगभग एक घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ गोमतीनगर स्थित उनके सरकारी आवास पर हुई।
इस दौरान एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी ने 10 से 14 जुलाई के बीच दोहरे की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। एटीएस के सवाल, दोहरे के जवाब-
एटीएस : क्या आपने मई में शुरू हुए सत्र में हिस्सा लिया था?
दोहरे : जी हां, मैं सदन आया था।
एटीएस : मई में आप किस जगह पर बैठे थे?
दोहरे : विधायकों के लिए कोई अलग से सीट नहीं होती। जिसे अपने दल में जहां सीट मिलती है, वहीं बैठ जाता है। पिछले सदन में अलग-अलग सीटों पर बैठे थे।
इन सवालों के दिए ये जवाब
एटीएस : 11 जुलाई को जब आप 80 नंबर सीट पर बैठे थे, आपको कुछ अटपटा महसूस हुआ था?
दोहरे : नहीं, ऐसा कुछ भी महसूस नहीं हुआ, जिसे नोटिस किया जाए। अगर ऐसा कुछ होता तो सुरक्षाकर्मियों या अपने साथियों का ध्यान उधर जरूर दिलाता।
एटीएस : उस सीट पर पहले कौन बैठा था?
दोहरे : विधानसभा में सीटें विधायकों के नाम से नहीं होती। विधायक सुविधानुसार किसी भी सीट पर बैठ जाते हैं। पहले कौन बैठा था और बाद में कौन बैठा, इस पर ध्यान नहीं दिया था।
एटीएस : आपने कुशन उठा कर कभी सीट चेक किया हो?
दोहरे : नहीं, कभी नहीं।
एटीएस : आपको कब जानकारी हुई कि आपकी सीट के कुशन के नीचे विस्फोटक पदार्थ था।
दोहरे : मैं जब 14 जुलाई को विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने से पहले विधानभवन में अपने पार्टी के कार्यालय पहुंचा तो साथियों ने बताया। पहले मुझे विश्वास नहीं हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री ने जब सदन को पूरी बात बताई तो मैं भी हैरान था।