फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATS filed charge sheet against 17, including three Chinese citizens

यूपी : तीन चीनी नागरिकों समेत 17 के खिलाफ एटीएस ने दाखिल की चार्जशीट

Thu, 15 Apr 2021 03:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Apr 2021 03:51 PM IST
सार

एटीएस ने अदालत को बताया कि इन लोगों ने हजारों फर्जी पतों पर सिमकार्ड हासिल कर भारत और चीन में बैठकर साइबर एवं आर्थिक अपराध किया। किस तरह यह अपराधी भारतीय नंबरों पर आया ओटीपी चीन में बैठकर संचालित करते थे और लोगों से ठगी करते थे। 

विज्ञापन
ATS filed charge sheet against 17, including three Chinese citizens
एटीएस कमांडो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एटीएस ने जनवरी में गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एटीएस ने जिन 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है उसमें तीन चीनी नागरिक भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


एटीएस की ओर से अदालत को बताया गया है कि इन लोगों ने हजारों फर्जी पतों पर सिमकार्ड हासिल कर भारत और चीन में बैठकर साइबर एवं आर्थिक अपराध किया। एटीएस ने अपनी 2151 पन्नों की चार्जशीट में कोर्ट को बताया है कि किस तरह यह अपराधी भारतीय नंबरों पर आया ओटीपी चीन में बैठकर संचालित करते थे और लोगों से ठगी करते थे। इन लोगों द्वारा आनलाइन खाते खोले जाते थे और कार्डलेस ट्रांजक्शन किया जाता था। 
विज्ञापन


एटीएस ने जिन 3 चीनी नागरिकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है उसमें जू जुंगफू, ली टेंग ली और सुन जी यिंग शामिल हैं। इसके अलावा जो 14 भारतीय नागरिक हैं उसमें संभल का सैमुल हसन, मोहम्मद फहीम, हरिओम अरोड़ा, चंद्र किशोर प्रजापति, पीयूष वाष्र्णेय, प्रशांत गुप्ता, तरुण सूर्या, प्रेम सिंह, बदायूं का अशुंल सक्सेना, नई दिल्ली का विशाल गुप्ता, उमंग त्यागी, सोनू उर्फ लोकेश, विशेष शर्मा उर्फ विशू और हरियाणा के रोहतक का हर्ष कौशिक शामिल है। एटीएस ने अपने आरोप पत्र में कहा है कि इन अभियुक्तों ने संगठित गिरोह बनाकर अपने आर्थिक लाभ साइबर अपराध था उसके माध्यम से अन्य आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दो के खिलाफ जारी किया गया है ब्लू कार्नर नोटिस और लुक आउट नोटिस
एटीएस की ओर से अदालत को बताया गया है कि इस मामले में दो अन्य चीनी नागरिकों की तलाश यूपी एटीएस को है। यह दोनों ही चीन में हैं। इसमें एक जुनवी हान उर्फ जेम्स और दूसरी युन ते तियान उर्फ वीविया है। दोनों मौजूदा समय में चीन में हैं। इन दोनों के खिलाफ यूपी एटीएस ने गिरफ्तारी के लिए ब्लू कार्नर नोटिस और लुक आउट नोटिस जारी करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed