फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATS arrested three miscreants who robbed jewelery showrooms in Mumbai

मुंबई में ज्वेलरी शोरूम लूटने वाले तीन बदमाशों को एटीएस ने लखनऊ में किया गिरफ्तार

Wed, 27 Jan 2021 10:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 27 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
ATS arrested three miscreants who robbed jewelery showrooms in Mumbai
UP ATS

मुंबई में मीरा रोड स्थित ज्वेलरी शाप को दिन दहाड़े लूटने वाले गिरोह का सरगना अपने दो साथियों के साथ पकड़ा गया। यूपी एसटीएफ ने इन्हें गिरफ्तार कर लूटा हुआ माल व असलहे भी बरामद कर लिए हैं। यह आरोपी लखनऊ के गोमतीनगर में भी एक ज्वेलरी शाप को लूटने की तैयारी कर रहे थे। दबोचे गए आरोपियों को मुंबई पुलिस ट्रांजिट वारंट पर अपने साथ ले जा रही है, जहां उनसे पूछताछ होगी।

विज्ञापन


मुंबई में मीरा रोड स्थित एस कुमार गोल्ड एवं डायमंड शॉप में की गई डेढ़ करोड़ से अधिक की सनसनीखेज लूटपाट के आरोपियों को दबोचने में मिली कामयाबी के बारे में जानकारी देंने के दौरान एसटीएफ मुख्यालय में उस दुकान का वीडीयो फुटेज भी दिखाया गया, जिसमें बदमाश असलहों के दम पर दिन दहाड़े लूटपाट कर रहे थे।
विज्ञापन


एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बुधवार को मिली इस कामयाबी को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में बदमाशों से बरामद जेवर, कुछ जेवरों को बेच कर हासिल नकदी और वारदात में इस्तेमाल असलहे भी सामने रखे। इस मौके पर मुंबई के पुलिस अफसर व उनकी टीम भी मौजूद थी। बदमाशों से जो असलहे बरामद हुए हैं उनमें एक स्मिथ एवं वेंसन की सर्विस रिवाल्वर है, जिसे पुलिस इस्तेमाल करती है। एडीजी ने कहा कि ऐसी संभावना है कि यह पुलिस से ही लूटी गई है। जिसे उन्हें गाजीपुर के राजू राय ने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्तों में गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र स्थित तारीघाट का रहने वाला विनय कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह, जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र स्थित सरोज बदेवर गांव का दिनेश निषाद और वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित कटारी गांव का शैलेन्द्र कुमार मिश्रा व बब्लू मिश्रा शामिल हैं। इसमें विनय सिंह गैंग का सरगना है। उसका लंबा आपराधिक इतिहास है। एडीजी ने कहा कि गिरोह के दो सदस्य आजमगढ़ का संजीत और गाजीपुर का सोनू अभी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed