फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Atiq Ahmad's man purchased many property on his servant's name.

अतीक अहमद का गुर्गा भी बड़ा खिलाड़ी: छह साल में नौकर की 15 गुना बढ़ी संपत्ति, बनाई बेशुमार दौलत

Wed, 30 Aug 2023 03:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Aug 2023 03:31 PM IST
सार

अतीक अहमद के गुर्गे ने अपने नौकर सूरज पाल का आयकर रिटर्न दाखिल किया तो पूरे खेल का खुलासा हो गया। मात्र पांच साल में ही वह लखपति से करोड़पति हो गया।

विज्ञापन
Atiq Ahmad's man purchased many property on his servant's name.
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के गुर्गे मोहम्मद अशरफ उर्फ लल्ला ने अपने नौकर सूरज पाल के नाम से खरीदी करोड़ों रुपये की संपत्तियों की जानकारी को जांच एजेंसियों से छिपाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए थे। हालांकि जब उसने सूरज पाल का आयकर रिटर्न दाखिल करना शुरू किया तो पूरा खेल सामने आ गया। आयकर विभाग की जांच में सामने आया कि सूरज पाल की संपत्तियां छह साल में 15 गुना बढ़ गई थीं।

विज्ञापन


आयकर जांच में सामने आया कि सूरज पाल ने पहली बार वर्ष 2018-19 में आयकर रिटर्न दाखिल किया था। इसमें कुल संपत्ति की कीमत 41.95 लाख रुपये दिखाई थी। इसके बाद बीपीएल कार्ड होल्डर सूरज पाल की संपत्तियों में साल दर साल इजाफा होने लगा। वर्ष 2019-20 में उसकी कुल संपत्ति 1.28 करोड़ रुपये की हो गई। वर्ष 2020-21 में इसमें थोड़ी कमी आई और उसने 1.13 करोड़ रुपये की संपत्ति दशाई। इसके बाद वर्ष 2021-22 में उसकी संपत्ति दोगुना बढ़कर 2.52 करोड़ तक पहुंच गई। वर्ष 2022-23 में 6.40 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी आयकर विभाग को दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP में 10 साल घट गई जिंदगी: लखनऊ और कानपुर समेत इन शहरों जहरीली हुई हवा, वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक से खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दीपावली से पहले बढ़ सकते हैं बिजली के दाम, 28 पैसे से एक रुपये प्रति यूनिट तक महंगी होगी बिजली


इससे साफ हो गया कि सूरज पाल के नाम से जमीनें खरीदने वाला कोई प्रभावशाली व्यक्ति है। आयकर विभाग की पड़ताल में उसके मालिक मोहम्मद अशरफ का नाम सामने आया। अशरफ और उसके ससुर रफीक उर्फ गुलफुल की हिस्ट्रीशीट और अतीक के गैंग का सदस्य होने की पुष्टि होने पर पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा होता चला गया।

वर्ष 2018 से पहले खरीदी थीं 11 संपत्तियां
आईजी स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट से पता चला कि सूरज पाल ने वर्ष 2018 से पहले 11 संपत्तियां खरीदी थीं। ये बाजार दर से काफी कम कीमत पर ली गई थीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि अतीक का खौफ दिखाकर अशरफ जमीनों की खरीद-फरोख्त कर रहा था। अधिकतर जमीनें दलितों की थीं, जिसे सूरज पाल के नाम से खरीदा जा रहा था।

अतीक और अशरफ की हत्या के बाद इन जमीनों को आननफानन में बेचा जाने लगा। 43 संपत्तियां बिकने की सूचना मिलने पर आयकर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छह संपत्तियों को बेनामी संपत्ति एक्ट में जब्त कर लिया। अब इन संपत्तियों को खरीदने वालों से पूछताछ की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed