{"_id":"5d79492c8ebc3e01767f44e4","slug":"athelete-beten-by-student-in-lu-lucknow-news-lko481013372","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के एथलीट को पीटा, प्रैक्टिस छोड़ने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय के एथलीट को पीटा, प्रैक्टिस छोड़ने की धमकी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय के एथलीट को पीटा, प्रैक्टिस छोड़ने की धमकी दी
लखनऊ विश्वविद्यालय के एथलीट अंबुज कुमार वर्मा ने एमपीएड के छात्र दीपक मिश्रा और अंकुर प्रताप समेत चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हसनगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
एथलीट का कहना है कि दीपक व अंकुर उस पर प्रैक्टिस छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। बात न मारने पर ही उन्होंने हमला किया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि अंबुज मूलरूप से सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के बहेटी गांव का रहने वाला है और यहां लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
वह विश्वविद्यालय का 200 व 400 मीटर दौड़ का खिलाड़ी रहा है और वर्तमान में एथलेटिक एसोसिएशन के मैदान पर दौड़ने की प्रैक्टिस करता है।
सोमवार शाम वह मैदान पर दौड़ रहा था तभी दीपक मिश्रा, अंकुर प्रताप व दो अन्य युवक आ गए और गाली-गलौज करते हुए उसे घेरकर मारपीट करने लगे।
अंबुज का आरोप है कि चारों ने लोहे की रॉड व लात-घूसों से उसे बुरी तरह से पीटा और लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए।
बकौल अंबुज, हमलावर उस पर प्रैक्टिस छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। वह किसी तरह अपने कमरे में पहुंचा तो रात को चारों वहां भी आ गए। दरवाजा बंद करके उसने अपनी जान बचाई।