{"_id":"b3cf308140a95776ffa1a2a169c8e7df","slug":"atal-s-dream-must-come-true","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह नहीं टूटने देंगे अटल का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ सिंह नहीं टूटने देंगे अटल का सपना
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 10 Jul 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को पूरा करने की प्रतिबद्घता फिर से दोहराई है। उन्होंने कहा कि गोमती नगर रेलवे टर्मिनल के लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने है कहा कि इस बजट में यहां के लिए आवंटित किया गया तीन करोड़ रुपये का प्राविधान केवल परियोजना के पुनर्जीवन (रिवाइवल) के लिए है।
विज्ञापन
इसके आगे अगर इसी वित्तीय वर्ष में आवश्यकता पड़ी तो सप्लीमेंट्री बजट के माध्यम से धन दिलवाया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
केंद्र सरकार की ओर से राजधानी के नये डेवलपमेंट प्लान के प्रभारी दिवाकर त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से साफ किया गया है कि साल-2004 तक इस परियोजना पर करीब 54 करोड़ रुपये का खर्च किया जा चुका था।
इसके बाद काम बंद कर दिया गया। इस बजट में तीन करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है। इसका अर्थ यह नहीं है कि इससे अधिक धन नहीं मिलेगा।
इस परियोजना को लेकर पूरी गंभीरता बरती जा रही है और गोमती नगर रेलवे टर्मिनल एक अत्याधुनिक स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।