फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'atal gaurav path' will be made in every city of uttar pradesh

सभी नगर निकायों में बनेगा ‘अटल गौरव पथ’, इससे गुजरने वालों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

Wed, 19 Sep 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Sep 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
'atal gaurav path' will be made in every city of uttar pradesh
cm yogi - फोटो : amar ujala
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में प्रदेश के सभी नगर निकायों में एक मुख्य सड़क को ‘अटल गौरव पथ’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस सड़क का आकर्षक ढंग से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। साथ ही, इससे गुजरने वालों को सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसी तरह अटलजी के नाम पर संचालित अमृत योजना के तहत एक अक्तूबर से प्रतिदिन 10 हजार घरों को सीवर से जोड़ने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नमामि गंगे, अमृत और स्मार्ट सिटी से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने तीनों योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उसमें तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव नगर विकास और एमडी जल निगम को प्रतिदिन एक घंटे समीक्षा करने के निर्देश दिए। घरेलू सीवर कनेक्शन जोड़ने की धीमी गति पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को फटकार लगाई और एक अक्तूबर से रोज 10 हजार घरों को सीवर से जोड़ने का लक्ष्य दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में कचरा डालने पर लगाएं रोक

कुंभ की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 15 दिसंबर के बाद गंगा में किसी भी तरह का कचरा डालने पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। बिजनौर से बलिया तक गंगा को अविरल व स्वच्छ रखना सुनिश्चित करें। 15 सितंबर से शुरू हुए सफाई अभियान के संदर्भ में कहा, सड़क, पार्क, खाली प्लॉट आदि स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। सड़कों के किनारे कूड़ा डालने पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए। 

प्रत्येक नगर निकाय में मॉडल के रूप में एक ऐसा आकर्षक पथ विकसित किया जाए जिस पर चलने पर लोगों को गर्व महसूस हो। इस पथ का नाम ‘अटल गौरव पथ’ होगा। मुख्य सचिव डॉ. अनूप चन्द्र पांडेय, जल निगम अध्यक्ष जीबी पटनायक, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह, सचिव मुख्यमंत्री मृत्युंजय नारायण समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed