फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Atal Bihari Vajpayee statue will be installed in Lok Bhawan in Lucknow

लोक भवन में अटल की 25 फुट ऊंची तो गोरखपुर में गुरु महंत अवैद्यनाथ की लगेगी प्रतिमा

Sat, 15 Dec 2018 05:13 AM IST
गौरव द्विवेदी प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 15 Dec 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee statue will be installed in Lok Bhawan in Lucknow
भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा प्रदेश की सत्ता के केंद्र लखनऊ के नवनिर्मित लोक भवन में लगाई जाएगी। प्रतिमा की ऊंचाई 25 फुट होगी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही राजभवन में स्वामी विवेकानंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ और महंत दिग्विजय नाथ की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। इन तीनों प्रतिमाओं की ऊंचाई 12.5 फुट होगी। 
विज्ञापन


प्रतिमाएं लगाने को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 11 नवंबर को उच्चस्तरीय बैठक भी हो चुकी है। इसमें आला अफसरों के अलावा मूर्तिकार व ललित कला अकादमी दिल्ली के अध्यक्ष उत्तम पचारने भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रतिमाएं लगाने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया था।  गोरखपुर में प्रतिमाएं किसी शैक्षणिक संस्थान परिसर में लगाई जाएंगी। हालांकि ये प्रतिमाएं कहां लगाई जाएंगी, यह अभी तय नहीं है।

डीएम-एसएसपी से मांगी रिपोर्ट

प्रदेश का संस्कृति विभाग प्रतिमाएं लगवाने का काम करेगा। संस्कृति निदेशालय में संयुक्त निदेशक अजय कुमार अग्रवाल ने संबंधित विभागों की अनापत्ति और व पुलिस रिपोर्ट को लेकर संबंधित जिलों के डीएम व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेज दिया है। 

इसमें प्रतिमाएं लगाए जाने से पहले जमीन के स्वामित्व और प्रतिमाओं को लेकर जारी न्यायालय के आदेशों को ध्यान में रखते हुए नौ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है।

कई महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाई जानी हैं। इसको लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जहां प्रतिमाएं लगाई जानी हैं, वहां के डीएम-एसएसपी से रिपोर्ट मंागी गई है। 
-शिशिर, विशेष सचिव, संस्कृति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed