फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   At the age of 76, he continues to make puppets for the happiness of children

Lucknow News: बच्चों की खुशी के लिए 76 वर्ष की उम्र में बना रहे पुतले

Thu, 02 Oct 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
At the age of 76, he continues to make puppets for the happiness of children
साथी ​बिरजू के साथ रावण का पुतला तैयार करते राम औतार।
लखनऊ। बख्शी का तालाब के महोना की 150 साल से पुरानी रामलीला में बृहस्पतिवार को रावण वध किया जाएगा। पिछले 50 साल से राम औतार (76) पुतले बना रहे हैं।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में बुधवार को पुतलों को बनाते हुए रामऔतार कहते हैं कि अब इस उम्र में काम उनसे नहीं हो पाता है, लेकिन छोटे-छोटे बच्चों का उमंग देखकर वह खुद को रोक नहीं पाते। शरीर काम करने से जवाब देता है फिर भी गांव के बच्चों की खुशी के लिए वह ऐसा कर रहे। बच्चों की जिद के आगे उम्र भूल जाते हैं। इसी बहाने अपने बचपन के दिन को जी भी लेते हैं। वह बताते हैं कि पहले परिवार की कमाई का यही जरिया था। ससुराल में उन्होंने पुतले बनाने की कला सीखी थी। महोना रामलीला में साथी बिरजू के साथ इन पुतलों को बनाने का काम कर रहे हैं। उनके इस काम में बच्चे भी मदद करते हैं। इस बार महोना रामलीला में रावण का पुतला लगभग 50 फीट का बनाया गया है। साथ ही, मेघनाथ और कुंभकर्ण के भी पुतले बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed