Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   At KGMU, staff beat up a patient

Lucknow News: केजीएमयू में तीमारदार को कर्मचारियों ने पीटा

Thu, 02 Apr 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
At KGMU, staff beat up a patient
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग में बुधवार को गाड़ी निकालने को लेकर डॉक्टर व तीमारदार में भिड़ंत हो गई। तीमारदार ने डॉक्टर से अभद्रता कर दी। इससे नाराज कर्मचारियों ने तीमारदार को पीट दिया। तीमारदार की पिटाई का बदला लेने के लिए बड़ी संख्या में गाड़ियों का काफिला लेकर तीमारदार के दोस्त पहुंच गए। इससे काफी देर हंगामा और बवाल चला। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी उपकार हड्डी का ऑपरेशन कराने के बाद ओपीडी में डॉ. कुमार शांतनु से फालोअप के लिए आए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद तीमारदार मरीज को लेकर घर जाने के लिए गाड़ी निकाल रहे थे। इसी दौरान एक वरिष्ठ डॉक्टर को ट्रॉमा सेंटर में जाना था। उन्होंने जल्दी गाड़ी निकालने को कहा। इस पर तीमारदारों का गुस्सा भड़क उठा। डॉक्टर को भला-बुरा कहा। कर्मचारियों ने तीमारदारों को रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौच और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने दौड़ाकर तीमारदारों की पिटाई कर दी। इसी दौरान तीमारदारों ने अपने दोस्तों को फोन कर दिया। 10 मिनट में आधा दर्जन से अधिक कारों का काफिला हड्डी रोग विभाग में घटनास्थल पर पहुंच गया। इससे हंगामा बढ़ गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि महिला व मरीज को भी कर्मचारियों ने नहीं छोड़ा। वहीं, डॉ. कुमार शांतनु ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी देखा जाएगा। कर्मचारी दोषी मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed