फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Asymptomatic corona patients will stay in hotels.

यूपी: बिना लक्षणों वाले कोरोना मरीज होटल में रहेंगे, एल वन प्लस चिकित्सा सुविधा का शासनादेश जारी

Sun, 19 Jul 2020 06:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Jul 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Asymptomatic corona patients will stay in hotels.
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala

शासन ने कोरोना संक्रमित बिना लक्षणों वाले मरीजों के लिए होटल में एल वन प्लस स्तर की चिकित्सा सुविधा देने का शासनादेश जारी कर दिया। बेहतर चिकित्सा चाहने वाले बिना लक्षण वाले रोगियों के लिए यह व्यवस्था की गई है। इसमें होटल का चयन व उसके शुल्क का निर्धारण जिला प्रशासन करेगा जिससे मरीजों पर ज्यादा बोझ न पड़े।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि दो लोगों के रुकने की व्यवस्था वाले कमरे का किराया 2000 रुपये और एक व्यक्ति के रुकने वाले कमरे का किराया 1500 रुपये से अधिक नहीं होगा। एल वन प्लस चिकित्सा सुविधा में सिर्फ लक्षण विहीन पॉजिटिव मरीजों को ही रखा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों का इलाज सरकारी डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ करेंगे। इसके लिए मरीजों से प्रतीकात्मक रूप से एकमुश्त दो हजार रुपये लिए जाएंगे। सीएमओ मरीज की स्थिति व सहमति के आधार पर एल वन प्लस सुविधा में रहने की अनुमति देंगे। होटल के 25 फीसदी कमरे एक व्यक्ति, महिलाओं, छोटे बच्चों, 50 से 65 वर्ष तक के लोगों को दिए जाएंगे। बचे 75 फीसदी कमरे दो लोगों को दिए जाएंगे।

गंभीर मरीजों, बुजुर्गों, बिना अभिभावक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को नहीं मिलेगी यह सुविधा

शासनादेश के अनुसार 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, असाध्य रोग से ग्रस्त रोगियों व अभिभावक रहित छोटे बच्चों को यहां भर्ती नहीं किया जाएगा। सफाई की व्यवस्था होटल संचालक को करनी होगी।

24 घंटे इलाज की सुविधा देने के लिए आठ घंटे की शिफ्ट में एक एमबीबीएस या आयुष डॉक्टर, दो नर्सिंग स्टाफ और एक फार्मासिस्ट तैनात किया जाएगा। चिकित्सीय दल के रहने की व्यवस्था उसी होटल या फिर पास के भवन या होटल में की जाएगी।

किसी मरीज की तबीयत बिगड़ने की आशंका पर उसे तुरंत जरूरत के अनुसार एल टू या एल थ्री अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। ऐसे में बची राशि होटल मरीज को वापस कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed