फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Association in favor of Head of Department in PWD: Said, transfers are done only with the approval of the conc

PWD में विभागाध्यक्ष के पक्ष में एसोसिएशन : कहा, मंत्री एवं प्रमुख सचिव के अनुमोदन से ही होते हैं तबादले

Thu, 21 Jul 2022 01:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 21 Jul 2022 01:52 AM IST
सार

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह एवं महासचिव आशीष यादव ने बयान जारी कर कहा कि सीएम की पूर्णरूप से पारदर्शी प्रक्रिया की एसोसिएशन सराहना करता है पर हो सकता है कि इस प्रकरण के सारे तथ्य सीएम के संज्ञान में न लाए गए हों।

विज्ञापन
Association in favor of Head of Department in PWD: Said, transfers are done only with the approval of the conc
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीडब्ल्यूडी में तबादलों को लेकर हुई गड़बड़ी के आरोप में हटाए गए विभागाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एवं प्रमुख अभियंता राकेश कुमार सक्सेना के पक्ष में उप्र इंजीनियर्स एसोसिएशन सामने आई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि संबंधित मंत्री एवं प्रमुख सचिव के अनुमोदन से ही तबादले होते हैं। ऐसे में निलंबित अधिकारियों को बहाल किया जाए।

विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह एवं महासचिव आशीष यादव ने बयान जारी कर कहा कि सीएम की पूर्णरूप से पारदर्शी प्रक्रिया की एसोसिएशन सराहना करता है पर हो सकता है कि इस प्रकरण के सारे तथ्य सीएम के संज्ञान में न लाए गए हों। उन्होंने कहा कि उप्र लोक निर्माण विभाग में अभियंता अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं प्रमुख सचिव एवं शासन की सहमति या अनुमोदन के बाद ही जारी किए जाते हैं। अधिशासी अभियंता से उच्च स्तर के अभियंताओं के स्थानांतरण आदेश शासन द्वारा जारी किए जाते हैं। इससे स्पष्ट है स्थानांतरण की प्रक्रिया केवल विभागाध्यक्ष द्वारा नहीं की जाती है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग में जून 2022 से अधिशासी अभियंता के 235 पद रिक्त चल रहे थे, जिससे प्रदेश में चल रहे विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष द्वारा शासन में प्रकरण की स्थिति को स्पष्ट करते हुए पिछले 5 वर्षों से लंबित चल रही पदोन्नति की प्रक्रिया पारदर्शी रूप से पूर्ण कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के संज्ञान में आया है कि प्रकरण की जांच आख्या में भी निलंबित किए गए अभियंताओं का नाम नहीं है। आख्या के निष्कर्ष में केवल नाम अंकित किए गए हैं। ऐसी स्थिति में विभाग के उच्च अभियंता अधिकारियों का दोष निर्धारण किया जाना नियमों के विरुद्घ एवं अभियंताओं के प्रति अन्याय है।


एसोसिएशन ने सीएम से मांग की है कि विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख अभियंता राकेश कुमार सक्सेना एवं वरिष्ठ स्टाफ आफिसर, शैलेंद्र कुमार यादव के विरुद्ध की गई निलंबन की कार्रवाई समाप्त करते हुए उन्हें दोषमुक्त किया जाए। प्रकरण की पुन: निष्पक्ष जांच कराई जाए एवं जांच समिति में सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता को भी सम्मिलित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed