फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assocham report 2013

लड़कियों से ज्यादा पैसा खर्च कर रहे खूबसूरती पर छोरे?

Sun, 11 Aug 2013 01:37 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 11 Aug 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
assocham report 2013

राजधानी के आशीष मौर्य हर महीने अपनी सैलरी का बड़ा हिस्सा ब्रांडेड कपड़ों और कॉस्मेटिक्स पर खर्च करते हैं। 3जी सुविधा के साथ स्मार्टफोन और ब्लूटूथ डिवाइस उनकी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा हैं।

विज्ञापन


आशीष कहते हैं कि इन सब पर वे हर महीने करीब आठ हजार रुपये खर्च करते हैं। आशीष की तरह ही राजधानी के करीब 75 फीसदी युवक पॉकेट मनी या सैलरी से औसतन छह हजार रुपये हर माह कॉस्मेटिक्स, स्मार्टफोन और ब्रांडेड कपड़ों पर खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन


कॉस्मेटिक्स पर युवकों के खर्च की बात करें तो यह युवतियों की अपेक्षा 35 से 40 फीसदी ज्यादा है। युवतियों की तुलना में युवक हेयर केयर, डियोड्रेंट आदि पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं। यानी खुद को खूबसूरत व स्मार्ट दिखाने की चाह बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रोचक रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस से एक दिन पूर्व शनिवार को द एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने जारी की।

जरूरी है स्टेटस सिंबल

देश के दस बड़े शहरों के 16-21 वर्ष के 2000 युवाओं से बातचीत के आधार पर यह रिपोर्ट जारी की गई। लखनऊ सहित दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ में कराए इस सर्वे में युवकों ने माना कि स्टेटस सिंबल मेंटेन रखने के लिए कॉस्मेटिक्स, स्मार्टफोन और ब्रांडेड कपड़ों पर वे ज्यादा खर्च करते हैं।

स्मार्ट दिखने की चाह
लखनऊ समेत देश्ा के 10 बड़े शहरों में कराए गए सर्वे में सामने आया कि युवाओं में खूबसूरत व स्मार्ट दिखने की चाह बढ़ गई है। एसोचैम के जनरल सेक्रेटरी डीएस रावत ने बताया कि सर्वे में इसका कारण पॉकेट मनी ज्यादा होने के साथ बढ़ती जागरूकता, खुद को खूबसूरत व स्मार्ट दिखने की चाह और विज्ञापनों की भरमार के रूप में सामने आया हैश्


इंडिपेंडेंसी भी है एक वजह

रिपोर्ट के मुताबिक युवतियों में भी कॉस्मेटिक्स और कपड़ों के प्रति रुझान बढ़ा है। इसकी वजह परिवार की आर्थिक आय में उनका सहयोग करना रहा। बेहतर शिक्षा और मीडिया की वजह से भी उनमें जागरूकता आई। खुद को बेहतर दिखाने के लिए भी वे ज्यादा जागरूक हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed