फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assistant teacher recruitment cut off issued by basic education department

सहायक शिक्षक भर्ती की कटऑफ जारी, जनरल कैटेगरी में 65 प्रतिशत वाले होंगे पात्र

Mon, 07 Jan 2019 08:53 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Mon, 07 Jan 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
assistant teacher recruitment cut off issued by basic education department
teacher

बेसिक शिक्षा विभाग ने 69000 पदों के लिए रविवार को आयोजित हुई सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की कट ऑफ सोमवार को जारी कर दी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को जहां न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक लाने होंगे वहीं, एससी-एसटी एवं ओबीसी कैटेगरी में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाने होंगे। 

विज्ञापन


परीक्षा में 150 अंकों के कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्नों के आधार पर देखें तो जनरल कैटेगरी में जहां अभ्यर्थी के कम से कम 97 प्रश्न सही होने चाहिए वहीं, रिजर्व कैटेगरी में कम से कम 90 प्रश्न सही होने चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि न्यूनतम अंक हासिल कर लेने भर से ही अभ्यर्थी को नियुक्ति अधिकार नहीं मिलेगा। परिणाम घोषित होने के बाद विभाग द्वारा कुल पदों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थी ही अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

68500 में 40 और 45 फीसदी थी कटऑफ

68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 में कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 45 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित की गई थी। लेकिन अभ्यर्थी कम आने के कारण शासन ने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद कटऑफ कम कर सामान्य वर्ग के लिए 33 और आरक्षित वर्ग के लिए 30 फीसदी की। अभ्यर्थियों ने इसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद कटऑफ कम होने को अनुचित माना था। उच्च न्यालाय के आदेश पर सामान्य वर्ग के लिए 45 और आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत कटऑफ के आधार पर परिणाम जारी किया गया था। इसमें 1 लाख 7 हजार मे से 41556 अभ्यर्थी ही चयनित हुए थे। 

15 फरवरी तक मिल जाएंगी नियुक्तियां

बेसिक शिक्षा विभाग ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 15 फरवरी तक स्कूलों में नियुक्ति की तैयारी की है। अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के साथ ही जिलों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। 15 फरवरी तक सभी जिलों में भर्ती की कार्यवाही पूरी कर नियुक्ति पत्र देने की योजना है। यह पहला अवसर होगा जब एक साल से कम समय में बेसिक शिक्षा विभाग में एक लाख से अधिक सहायक अध्यापकों की नियुक्ति हो सकेगी।

शिक्षा मित्र विरोध में उतरे

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में तय कटऑफ का शिक्षा मित्रों ने विरोध किया है। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि सामान्य के लिए 65 और आरक्षित वर्ग के लिए 60 प्रतिशत कटऑफ तय करने से शिक्षा मित्र भर्ती से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्र इसके खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे। संयुक्त सक्रिय शिक्षक शिक्षा मित्र समिति के संयोजक दुष्यंत चौहान ने कहा कि कटऑफ ऊंची रख शिक्षा मित्रों के साथ कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्र लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed