{"_id":"681a72e6b971a5a7350aca01","slug":"assistant-spokesperson-made-indecent-comment-on-female-assistant-professor-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1191056-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला असिस्टेंट प्रोफेसर पर सहायक प्रवक्ता ने की अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला असिस्टेंट प्रोफेसर पर सहायक प्रवक्ता ने की अभद्र टिप्पणी
Wed, 07 May 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 07 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
महिला असिस्टेंट प्रोफेसर पर सहायक प्रवक्ता ने की अभद्र टिप्पणी
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित एक पीजी कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर ने सहायक प्रवक्ता प्रभास दीक्षित के खिलाफ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप है कि छात्राओं पर भी सहायक अध्यापक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसमें उसका साथी सुरेंद्र भी शामिल है। उसे भी नामजद किया गया है।
महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के मुताबिक मूलरूप से कानपुर के बर्रा का रहने वाला प्रभास दीक्षित इतिहास अनुभाग में सहायक प्रवक्ता है। आरोप है कि वह व सुरेंद्र अक्सर महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। उनके लिए भी कई बार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। 24 अप्रैल को लेक्चर लेने के बाद वह स्टाफ रूम में पहुंची, वहां प्रभास व सुरेंद्र बैठे थे। उन्हें देखते ही प्रभास ने कहा कि सांप व महिलाओं को तो देखते ही लाठी या जूते से मार देना चाहिए। प्रभास ने पांच माह पहले भी महिला अध्यापकों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। तब कॉलेज प्रशासन ने उसे चेतावनी दी थी। आजिज होकर उन्होंने रविवार को किसी भी शब्द, इशारे या कार्य के जरिये महिला की गरिमा का अपमान करने और धमकाने का केस दर्ज कराया है।