{"_id":"621b734da19b441e1b272143","slug":"assistant-engineer-died-in-an-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: ट्रेन से कटकर असिस्टेंट इंजीनियर की मौत, उतरते समय फिसला पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: ट्रेन से कटकर असिस्टेंट इंजीनियर की मौत, उतरते समय फिसला पैर
Sun, 27 Feb 2022 06:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Feb 2022 06:19 PM IST
सार
सीतापुर के अटरिया रेलवे स्टेशन पर सिंचाई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर रामभवन मौर्य की चलती ट्रेन से उतरते समय नीचे गिर जाने से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर के अटरिया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय रविवार को सिंचाई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर की कटकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आईकार्ड से शव की शिनाख्त कर सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
मृतक सिद्घार्थनगर में नौकरी करता था। वहां से वह अपने घर लखनऊ जा रहा था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखनऊ के मोहल्ला जानकीपुरम निवासी रामभवन मौर्य (40) सिद्घार्थनगर जिले के सिंचाई विभाग में असिस्टेंट के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
रविवार को वह मैलानी से ट्रेन पर सवार होकर अपने घर लखनऊ जा रहे थे। बताया जाता है कि अटरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही इंजीनियर चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह ट्रेन के नीचे आ गिरे। जिससे ट्रेन से कट कर मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव के पास मिले आईकार्ड से मृतक रामभवन की शिनाख्त करते हुए मामले की सूचना परिजनों को दी। पुलिस को मृतक के कब्जे से 46 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना परिवार को दे दी गई है।