फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assets of rahul gandhi as mentioned in his affidavit

दिलदार निकले युवराज, बांटा 7 करोड़ लोन!

Sun, 13 Apr 2014 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Apr 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
assets of rahul gandhi as mentioned in his affidavit

राहुल गांधी ने सुल्तानपुर से अमेठी तक रोड शो करने के बाद नामांकन किया। नामांकन पत्र में दिए ब्यौरे में राहुल ने अपनी संपत्ति के बारे में कई ऐसी बातों का खुलासा किया है, जिसे जानकर आपको हैरानी होगी।

विज्ञापन


भले ही उन्हें देश की राजनीति का युवराज कहा जाता हो, लेकिन उनके पास कई नेताओं से कहीं कम दौलत है।

नामांकन पत्र में राहुल गांधी ने अपनी कुल संपत्ति 9.40 करोड़ रुपये बताई है, जबकि आम आदमी पार्टी तक ने कई अरबपति प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

हैरानी की बात तो यह है कि राहुल के पास सिर्फ 35 हजार कैश है और बाकी दौलत या तो लोन पर चढ़ी है या फिर बैंक, शेयर और बॉन्ड के रूप में है।

राहुल के पास तीन लाख की ज्वेलरी भी

assets of rahul gandhi as mentioned in his affidavit

राहुल गांधी के नामांकन पत्र के मुताबिक, उनके पास 2.87 लाख रुपये की ज्वैलरी भी है। ये बात अलग है कि अक्सर राहुल किसी रैली या समारोह में ‌बड़े सादगी भरे अंदाज में ही नजर आते हैं।

इसके अलावा, राहुल ने ज्यादातर पैसा सेविंग अकाउंट में जमा किया हुआ है। जानकारी के मुताबिक, राहुल के पास सेविंग अकाउंट में करीब 9.50 लाख रुपये जमा हैं।

डाक खाते को मिलाकर उनके पास करीब 20.76 लाख की संपत्ति जमा है है।

इसके इतर राहुल करीब 1.32 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक भी हैं और उनके पास 1.81 लाख की अन्य संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार है नहीं, पर दिया 7 करोड़ लोन

assets of rahul gandhi as mentioned in his affidavit

राहुल ने अपने एफिडे‌विट में एक अजीब बात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया ‌है कि उनके पास कोई कार नहीं है, लेकिन उन्होंने 6.89 रुपये करीब लोन के रूप में लोगों को दे रखा है।

इसके अलावा, म्यू‌चुअल फंड में उन्होंने 81.28 लाख रुपये का निवेश कर रखा है। इतना ही नहीं, बॉंड और शेयर में भी राहुल ने करीब 1.9 लाख रुपये लगा रखे हैं। कुल मिलाकर राहुल के पास 9.40 करोड़ की संपत्ति है।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने पर्चा दाखिल करते समय एफिडेविट में जानकारी दी थी उन्होंने राहुल के लिए लोन लिया था। इसकी जरूरत क्यों पड़ी, ये राहुल की संपत्ति देखने के बाद समझ नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed