फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assets of loksabha candidates

नगमा के पास 64 लाख के हीरे, 'आप' की इल्मी भी अमीर

Mon, 31 Mar 2014 03:24 PM IST
मनोज श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
मनोज श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 31 Mar 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
assets of loksabha candidates

हमारे माननीयों को जितना लगाव जनता से नहीं है, उससे कहीं ज्यादा गहने और पिस्तौल से है।

विज्ञापन


हालांकि एक समय में नेताओं की लग्जरी गाड़ियां ही प्रियोरिटी पर होती थीं।

पशुओं से प्रेम के कारण सियासत से अलग पहचान बनाने वाली छह बार की सांसद मेनका गांधी हों या रामपुर के नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाली मुरादाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी बेगम नूर बानो, दोनों को सोने-चांदी के अलावा असलहों से भी प्रेम है।

फिल्म अभिनेत्री होने के नाते जेवरात के मामले में नगमा के पास लाखों के हीरे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की नेता शाजिया इल्मी भी लाखों की मालकिन हैं।

पहली पसंद है सोना-चांदी

assets of loksabha candidates

दरअसल लोकसभा चुनाव के अब तक दाखिल नामांकनों से यह तथ्य उभर कर आया है कि प्रदेश के ज्यादातर नेताओं की पहली पसंद सोना-चांदी और रिवॉल्वर-पिस्तौल है।

दिलचस्प तो यह भी है कि असलहों के शौक में अगर महिलाएं पीछे नहीं तो पुरुष प्रत्याशियों का सोने से मोह भी चौंकाने वाला है।

कई प्रत्याशी तो ऐसे हैं जिन्होंने रणनीतिक कारणों से असलहों के लाइसेंस खुद न लेकर अपनी पत्नियों के नाम पर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी कुछ कम नहीं

assets of loksabha candidates

मेनका गांधी
सीट- पीलीभीत
पार्टी-भाजपा
जेवरात- तीन किलो से अधिक सोना, 85 किलो चांदी (कीमत एक करोड़ 47 लाख से अधिक)
असलहा- चालीस हजार कीमत की एक रायफल

बेगम नूर बानो
सीट- मुरादाबाद
पार्टी- कांग्रेस
जेवरात- 41 लाख कीमत
असलहा- दो लाख कीमत

विज्ञापन

जनरल वीके सिंह के पास है 60 के गहने

assets of loksabha candidates

जनरल वीके सिंह
सीट-गाजियाबाद
पार्टी- भाजपा
जेवरात- 60 हजार के खुद के पास, पत्नी के पास 15 लाख के
असलहा- एक लाख की रायफल व 50 हजार कीमत की स्प्रिंगफील्ड। पत्नी के पास एक पिस्टल और एक बंदूक भी

कादिर राणा
सीट- मुजफ्फनगर
पार्टी-बसपा
जेवरात- डेढ़ लाख का सोना, पत्नी के पास तीन लाख का
असलहा- 28 हजार की बंदूक, 55 हजार की रायफल और एक लाख से अधिक की कीमत की ‌पिस्टल। पत्नी के पास भी एक रायफल और एक रिवॉल्वर

'आप' की शाजिया भी 15 लाख के गहने की मालकिन

assets of loksabha candidates

राज बब्बर
सीट- गाजियाबाद
पार्टी- कांग्रेस
जेवरात- 95 लाख से अधिक कीमत के
असलहा- नहीं

शाजिया इल्मी
सीट-गाजियाबाद
पार्टी-आम आदमी पार्टी
जेवर-15 लाख के नेकलेस, चूडिय़ां व अंगूठी
असलहा-नहीं

सपा के शाहिद के पास 18 लाख के गहने

assets of loksabha candidates

नरेंद्र भाटी
सीट-गौतमबुद्धनगर
पार्टी-सपा
जेवर-डेढ़ लाख का सोना खुद के पास, पत्नी के पास 10 लाख से अधिक के जेवर
असलहे-एक रिवाल्वर व एक रायफ ल

शाहिद मंजूर
सीट-मेरठ
पार्टी-सपा
जेवर-18 लाख कीमत के खुद के पास, पत्नी के पास 34 लाख के।
असलहे-एक लाख 40 हजार की रायफल व एक पिस्तौल

नगमा के पास हैं 64 लाख के हीरे

assets of loksabha candidates

नगमा
सीट-मेरठ
पार्टी-कांग्रेस
जेवर-एक करोड़, 15 लाख से अधिक कीमत के। इनमें 64 लाख के हीरे हैं।
असलहा-नहीं

प्रवीण सिंह ऐरन
सीट-बरेली
पार्टी-कांग्रेस
जेवर व कीमती सामान-4 लाख कीमत की दो हीरे की अंगूठियां, 16 लाख की 8 घडिय़ां और पांच लाख के पांच पेन। पत्नी के पास 60 लाख के जेवर।

पत्नी से ज्यादा गहने खुद के पास

assets of loksabha candidates
सत्यपाल सिंह (पूर्व पुलिस कमिश्नर, मुंबई)

सीट-बागपत
पार्टी-भाजपा
जेवर-91 हजार कीमत के। पत्नी के पास सवा 6 लाख से अधिक कीमत के।
असलहा-नहीं

कंवर सिंह तंवर
सीट-अमरोहा
पार्टी-भाजपा
जेवरात-89 लाख से अधिक के जेवर, पत्नी के पास 20 लाख के।
असलहा-एक रिवाल्वर 55 हजार कीमत का।

मसूद की पत्नी के पास 29 लाख के गहने और रिवॉल्वर भी

assets of loksabha candidates

इमरान मसूद
सीट-सहारनपुर
पार्टी-कांग्रेस
जेवर-डेढ़ लाख का सोना, पत्नी के पास 29 लाख का सोना, 65 हजार की चांदी और 5 लाख के हीरे व रत्न।
असलहे-पत्नी के पास एक रिवाल्वर, 65 हजार कीमत का।  

नवाब काजिम अली
सीट-रामपुर
पार्टी-कांग्रेस
जेवरात-करीब 40 लाख कीमत के। पत्नी के पास 35 लाख के।
असलहे-दो लाख कीमत के, पत्नी के पास एक लाख कीमत के।

तो अजित के पास कुछ भी नहीं है?

assets of loksabha candidates

जयाप्रदा
सीट-बिजनौर
पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल
जेवर-55 लाख का सोना और 69 हजार की चांदी
असलहा-नहीं

अजित के पास न गाड़ी न जेवर

दिलचस्प तो यह है कि कई केंद्रीय सरकारों में भारी भरकम विभागों के मंत्री रह चुके राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के पास न गाड़ी है, न सोना-चांदी और न ही कोई असलहा। उनकी पत्नी के पास 9 लाख से अधिक के सोने के गहने जरूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed