फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Assessment of more than 1.81 lakh dealers hanging due to non-marking, assessment of dealers with less than 50 lakh turnover

यूपी : मार्किंग न होने से लटका 1.81 लाख से अधिक डीलरों का कर निर्धारण, 50 लाख से कम टर्न ओवर वालोंं को होना है असेस्टमेंट

Fri, 05 Nov 2021 05:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Nov 2021 05:15 PM IST
सार

वाणिज्य कर आयुक्त ने सभी जोन के एडिशनल व ज्वॉइंट कमिश्नरों को 50 लाख के कम और 50 लाख से अधिक टर्नओवर वाले व्यापारियों की अलग-अलग मार्किंग कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Assessment of more than 1.81 lakh dealers hanging due to non-marking, assessment of dealers with less than 50 lakh turnover
टैक्स - फोटो : pixabay

विस्तार

वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों की सुस्ती के चलते 1 लाख 81 हजार 960 डीलरों की मॉर्किंग नहीं हो पाई है। इस वजह से इनका पिछले वित्तीय वर्ष का असेसमेंट नहीं हो पाया है, जिससे उनका कर निर्धारण लटका है। इसके मदद्ेनजर विभाग ने इन डीलरों के टर्नओवर की मॉर्किंग कराने का फैसला किया है। इसके लिए वाणिज्य कर आयुक्त ने सभी जोन के एडिशनल व ज्वॉइंट कमिश्नरों को 50 लाख के कम और 50 लाख से अधिक टर्नओवर वाले व्यापारियों की अलग-अलग मार्किंग कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाह अधिकारियों को दंडित करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


दरअसल ‘मूल्य संवर्धित कर अधिनियम-2008’ के तहत वर्ष 20-21 के उन डीलरों को असेसमेंट से छूट दी गई थी जिनका वार्षिक टर्नओवर 50 लाख से कम है। लेकिन उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया था कि बहुत से ऐसे डीलर हैं जो कम टर्नओवर दिखाकर असेसमेंट कराने से बच रहे हैं। डीलरों की मार्किंग के लिए मुख्यालय स्तर से 31 अगस्त तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन अधिकारियों की सुस्ती से इस तारीख तक 1 लाख 81 हजार 960 डीलरों का असेसमेंट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed