फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assembly seats for sp against bjp

सिमट गया 'टीपू' साम्राज्य, यूपी में बचीं सिर्फ 42 सीटें!

Wed, 21 May 2014 11:26 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 May 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
assembly seats for sp against bjp

अगर लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली सीटों की तुलना विधानसभा

विज्ञापन
सीटों से करें तो प्रदेश में पार्टी का अस्तित्व ही संकट में नजर आ रहा है।

दो साल पहले विधानसभा चुनाव में 224 सीटें लेकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली समाजवादी पार्टी इस बार के लोकसभा चुनाव में बुरी तरह फेल हो गई।

इस चुनाव में वह मात्र 42 विधानसभा क्षेत्रों में ही बेहतर प्रदर्शन कर पाई। पार्टी के कई दिग्गज मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी को कोई खास वोट नहीं दिला पाए।

प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें 403 विधानसभा क्षेत्रों से मिलकर बनी हैं। विधान सभावार देखें तो नतीजे चौंकाते हैं। भाजपा को 328 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली।
विज्ञापन

फेल रहे मंत्री

assembly seats for sp against bjp

प्रदेश के बड़े-बड़े मंत्री अपने ही विधानसभा क्षेत्रों में सपा को वोट दिलाने में नाकाम रहे हैं। प्रदेश के एक दर्जन से अधिक मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में सपा मुख्य मुकाबले से बाहर रही है।

बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी सलेमपुर की बांसडीह सीट से विधायक हैं। लेकिन अपने क्षेत्र में ही सपा के प्रत्याशी 43,765 वोटों से पीछे हो गए। खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री नारद राय बलिया से विधायक हैं।

उनके क्षेत्र में भी 54,615 वोटों से सपा पीछे रही। मनोरंजन कर राज्यमंत्री तेज नारायण उर्फ पवन पांडेय के विधानसभा क्षेत्र अयोध्या में सपा 88,884 मतों से बुरी तरह पराजित हुई। लघु उद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भगवत शरण गंगवार बरेली के नवाबगंज से विधायक हैं। इनके यहां भी सपा बुरी तरह पराजित हुई है।

स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी भी अंबेडकरनगर के कटेहरी में सपा प्रत्याशी को जिता नहीं सके। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अरविंद कुमार सिंह गोप बाराबंकी रामनगर क्षेत्र से विधायक हैं। लेकिन इस चुनाव में इनके खुद के विधानसभा क्षेत्र से ही सपा मुख्य लड़ाई से बाहर थी।

भाजपा को मिलीं सर्वाधिक सीटें

assembly seats for sp against bjp

किस दल ने कितने विधानसभा क्षेत्रों में हासिल की बढ़त
भाजपा 328
सपा-42
कांग्रेस-15

बसपा-9
अपना दल-9
कुल-403

वर्ष 2012 सपा थी सबसे मजबूत
सपा-224
बसपा-80
भाजपा-47

कांग्रेस-28
रालोद-9
अपना दल-1

अन्य-14
कुल-403

विज्ञापन

कितने वोटों से पिछड़े सपा प्रत्याशी

assembly seats for sp against bjp

तेज नारायण पवन पांडेय--88,884
नारद राय-------------------54,615
राम गोविंद चौधरी----------43,765
भगवत शरण गंगवार-------42,728

कमाल अख्तर--------------40,762
ब्रह्माशंकर त्रिपाठी------------28,875

योगेश प्रताप सिंह-----------18,486
विजय कुमार मिश्र----------10,427
राजकिशोर सिंह--------------9481

इनके क्षेत्र में सपा बुरी तरह हारी

assembly seats for sp against bjp
शाहिद मंजूर        

मनोज कुमार पांडेय        
गायत्री प्रसाद प्रजापति     
शिवाकांत ओझा
अरविंद सिंह गोप

राजेंद्र सिंह राणा
राममूर्ति वर्मा
अरुणा कुमारी कोरी
शंखलाल मांझी

फरीद महफूज किदवई
चितरंजन स्वरूप
कैलाश नाथ चौरसिया
सुरेंद्र सिंह पटेल

इन्होंने रख ली अखिलेश की लाज

assembly seats for sp against bjp

मंत्री-----------------------कितने वोटों से अपने क्षेत्र में दिलाई बढ़त
शिवपाल सिंह यादव-------1,62,341
रघुराज प्रताप सिंह---------55,713
महमूद अली----------------43,362
इकबाल महमूद-------------39,729

मो. आजम खां-------------22,520    
दुर्गा प्रसाद यादव------------11,859
राजा महेंद्र अरिदमन---------8,986
नितिन अग्रवाल--------------6,214

किन विधानसभा क्षेत्रों में कौन जीता

assembly seats for sp against bjp

सपा: नजीबाबाद, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, सौर, चमरव्वा, रामपुर, कुंदरी, असमोली, संभल, अमरोहा, बाह, जसराना, शिकोहाबाद, सिरसागंज, मैनपुरी, किशनी, करहल, जसवंतनगर, गुन्नौर, बिसौली, सहसवान, बिल्सी, बदायूं, हरदोई, साण्डी, अलीगंज, छिबरामऊ, कन्नौज, रसूलाबाद, मऊरानीपुर, बाबागंज, कुंडा, मेजा, करछना, मटेरा, महादेवा, घनघटा, गोपालपुर, सगडी, मुबारकपुर, आजमगढ़ व मेहनगर।

कांग्रेस: बेहट, सहारनपुर, बछरावां, हरचंद्रपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार, तिलोई, सलोन, जगदीशपुर, गौरीगंज, अमेठी, रामपुर खास, कानपुर कैंट व पडरौना।

बसपा: गोला गोकर्णनाथ, लहरपुर, बिसवां, गोपामऊ, मिश्रिख, बालामऊ, सिधौली, मोहनलालगंज व इटवा।

अपनादल: विश्वनाथगंज, प्रतापगंज, पट्टी, रानीगंज, छानवे, मिर्जापुर, मझवा, चुनार व मड़िहान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed