फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Assembly Elections: SP may take a different path in state elections, India alliance will not be seen in Mahara

विधानसभा चुनाव:राज्यों के चुनाव में अलग राह पकड़ सकती है सपा, महाराष्ट्र-हरियाणा में नहीं दिखेगा इंडिया गठबंधन

Mon, 15 Jul 2024 06:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 15 Jul 2024 06:36 AM IST
सार

Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ यूपी में लड़ने वाली सपा आने वाले विधानसभा चुनावों में अलग रास्ता ले सकती है। दो राज्यों के चुनाव में इसका असर दिखेगा।

विज्ञापन
Assembly Elections: SP may take a different path in state elections, India alliance will not be seen in Mahara
राज्यों के चुनाव में नहीं दिखेगी राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने वाली सपा और कांग्रेस विधानसभा चुनावों में भी एक साथ रहेंगे? ये सवाल अभी से राजनीति के जानकारों के बीच तैर रहा है। महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव अगले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भी काफी हद तक गठबंधन की तस्वीर साफ कर देंगे।

विज्ञापन


पिछले साल हुए मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत सपा को कोई तवज्जो नहीं दी थी। यही वजह है कि महाराष्ट्र में कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हमें गठबंधन ने नजरअंदाज किया तो अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। यहां बता दें कि अक्तूबर में महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव होने हैं और इन दोनों ही राज्यों में सपा ने इंडिया गठबंधन के तहत सीटों पर दावा किया है।
विज्ञापन


सपा सूत्रों के मुताबिक, यूपी में कांग्रेस के कम होने के साथ ही क्षेत्रीय दल उभरे। इसलिए अंदरखाने विधानसभा चुनाव के लिहाज से सपा भी नहीं चाहती कि यहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में आए। यही वजह है कि सपा ने अन्य राज्यों में सीटें को लेकर दबाव बढ़ा दिया है। अगर वहां बात बनती है तो ठीक, वरना यूपी में भी विधानसभा उपचुनावों या आम चुनावों में अलग राह अपनाने में कोई मुश्किल नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed