{"_id":"61535bd48ebc3e0ded69353f","slug":"assembly-elections-2022-bjp-will-step-by-step-core-committee-will-prepare-a-panel-of-names","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव-2022 : फूंक-फूंककर कदम रखेगी भाजपा, कोर कमेटी तैयार करेगी नामों का पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव-2022 : फूंक-फूंककर कदम रखेगी भाजपा, कोर कमेटी तैयार करेगी नामों का पैनल
Tue, 28 Sep 2021 11:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:45 PM IST
सार
पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशी चयन के लिए हर संगठनात्मक जिले से उनके क्षेत्राधिकार की सीटों पर तीन-तीन नामों का पैनल मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव -2022 में भाजपा ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट बैंक के साथ 350 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा उम्मीदवारों के चयन में फूंक-फूंक कर कदम रखेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशी चयन के लिए हर संगठनात्मक जिले से उनके क्षेत्राधिकार की सीटों पर तीन-तीन नामों का पैनल मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं क्षेत्रीय टीमों से भी तीन-तीन नामों का पैनल मंगाया जाएगा। क्षेत्र व जिलों से आए पैनल पर मंथन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और महामंत्री संगठन सुनील बंसल की कमेटी तीन-तीन नामों का पैनल तैयार करेगी। कमेटी की ओर से हर सीट के लिए वरीयता के क्रम में दो से तीन नाम का पैनल तैयार कर पार्टी के संसदीय बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के प्रत्याशी चयन में आरएसएस की राय भी अहम रहेगी। संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल लगातार प्रदेश में प्रवास कर भाजपा के लिए चुनावी जमीन मजबूत कर रहे है।
विज्ञापन
भाजपा पार्टी के मूल काडर के कार्यकर्ता के साथ स्वच्छ छवि, जनता में लोकप्रियता, दावेदार की क्षेत्र में उपयोगिता के आधार पर भाजपा प्रत्याशी चयन करती है।
-दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री