फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Assembly candidates of congress to be declared in June.

कांग्रेस का ऐलान, जून में आएगी विधानसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

Mon, 11 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Apr 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Assembly candidates of congress to be declared in June.
राहुल गांधी - फोटो : file photo

यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची अब अप्रैल नहीं, जून में घोषित की जाएगी। साथ ही, चुनावी तैयारियों को लेकर सभी मंडल पदाधिकारियों के साथ पूर्वांचल में 26 अप्रैल से बैठकों का दौर भी शुरू होगा।

विज्ञापन


डॉ. अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भीम ज्योति यात्रा के तीसरे चरण के समापन पर खत्री ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


विधानसभा में चुनावी गठबंधन पर उन्होंने कहा कि सपा या बसपा दोनों के साथ किसी तरह का तालमेल संभव नहीं है। इस मौके पर उन्होंने मायावती पर अंबेडकर के नाम पर थोथी राजनीति करने का आरोप लगाया तो शराब सस्ती करने के लिए सपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बसपा व सपा दोनों ही पार्टियां भाजपा की गोद में खेल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

55 जिलों में पहुंची भीम ज्योति यात्रा

Assembly candidates of congress to be declared in June.
यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री - फोटो : amar ujala

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि दस हजार किलोमीटर का सफर तय कर 55 जिलों में भीम ज्योति यात्रा पहुंची है। इसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष भगवती चौधरी ने किया।

अब 17 अप्रैल को इटौंजा में कार्यक्रम होगा, जिसमें पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, पार्टी के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग अध्यक्ष पीएल पुनिया भी मौजूद रहेंगे।

20 व 21 अप्रैल को पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी यहां पहुंच रहे हैं। वह कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed