फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ASI's heritage closed till 15, Bada Imambara in Lucknow also closed till further orders

15 तक एएसआई की धरोहरें बंद, लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा भी अगले आदेश तक बंद

Fri, 16 Apr 2021 01:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Apr 2021 01:36 AM IST
सार

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के अनुसार बड़ा इमामबाड़ा (भूल भुलैया), छोटा इमामबाड़ा ( शाही हमाम), पिक्चर गैलरी एवं शहनजफ इमामबाड़ा पर्यटकों के लिए अग्रिम आदेशों तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
ASI's heritage closed till 15, Bada Imambara in Lucknow also closed till further orders
लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा - फोटो : lucknow

विस्तार

कोरोना की महामारी के वर्तमान प्रकोप को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को 15 मई तक बंद रखने का फ़ैसला किया गया है। निदेशक मोन्यूमेंट्स एन के पाठक ने बताया कि आदेश के तहत ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत राजधानी लखनऊ की धरोहरें, संग्रहालय, स्मारक 15 मई तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के अनुसार बड़ा इमामबाड़ा (भूल भुलैया), छोटा इमामबाड़ा ( शाही हमाम), पिक्चर गैलरी एवं शहनजफ इमामबाड़ा पर्यटकों के लिए अग्रिम आदेशों तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ताजमहल के दरवाजे 207 दिन तक खुलने के बाद फिर बंद हो गए हैं। बीते साल 188 दिनों तक ताजमहल सैलानियों के लिए बंद किया गया था। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में फिलहाल एक महीने तक ताज बंद रखने के आदेश हैं। कोरोना संक्रमण के कारण बीते साल 17 मार्च को ताजमहल समेत स्मारक बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजमहल को स्थानीय प्रशासन ने 188 दिनों के बाद 21 सितंबर को पर्यटकों के लिए खोला था। उससे 20 दिन पहले एक सितंबर को फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला, महताब बाग, रामबाग व अन्य स्मारकों को खोला गया था। पहली बार ताजमहल 188 दिनों तक बंद रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed