फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ashok Chakradhar taught life lessons

भाषा विश्वविद्यालय के दीक्षांत की पूर्व संध्या पर अशोक चक्रधर ने छात्रों को पढ़ाया हौसले का पाठ

Mon, 01 Mar 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ashok Chakradhar taught life lessons
भाषा विवि में अशोक चक्रधर को सम्मानित करते कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक
लखनऊ। भाषा और तकनीक के मेल से शिक्षा के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए स्रोतों से अधिक हौसले की जरूरत होती है। विलुप्त हो रही भाषाओं के संरक्षण एवं विकास के लिए तकनीकी मददगार साबित हो सकती है। ये बातें प्रख्यात लेखक व कवि पद्मश्री प्रो. अशोक चक्रधर ने कहीं। वह रविवार को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर शिक्षकों-विद्यार्थियों से मुखातिब हो रहे थे। वे समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय उन्हें डीलिट की मानद उपाधि भी देगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि गूगल सर्च के इस दौर में सूचनाओं के पुष्टिकरण के लिए स्थानीय स्तर के सर्च इंजन विकसित करने की आवश्यकता है। अध्यक्षता कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने की। इस मौके पर डीन, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

482 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि व 85 मेडल
विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह सोमवार को सुबह 10.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा होंगे। समारोह में कुल 482 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी। साथ ही 85 मेडल वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed