{"_id":"599983164f1c1b0f338b4727","slug":"ashiyana-murder-case-inquiry-detail-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते गई युवक की जान, 24 घंटे में खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते गई युवक की जान, 24 घंटे में खुलासा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 21 Aug 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाना इलाके में शनिवार को मिले शव की पहचान होने के साथ ही पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
मृतक का नाम सुनील कुमार मौर्या बताया जा रहा है। सुनील की हत्या उसके दोस्त की पत्नी ने जहर देकर की थी। पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने जारी बयान में कहा है कि मृतक महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। दोनों में काफी समय से करीबी संबंध थे।
मृतक ने महिला के भाई व तीन अन्य लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर करीब नौ लाख रुपए ले रखे थे। हत्यारोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि घटना की रात सुनील नशे की हालत में उसके घर आया था और शादी का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। नशे में होने के चलते सुनील वहीं गिर गया। बाद में उसके हाथ पैर बांधकर बगल के प्लाट में फेक दिया। घटना में अन्य लोगों के संलिप्त होने की बात भी उसने कबूली है। पुलिस उनकी तलाश में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
आशियाना इलाके में शनिवार को एक युवक का शव मिला था। उसके दोनों पैर सेलो टेप व साड़ी से बांधे, हाथ पर पाइप कसा था। पहचान मिटाने के इरादे से चेहरा जला दिया गया था।