फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Asaduddin owaisi targets SP, BSP and Congress in Uttar Pradesh.

यूपी में ओवैसी: सपा-बसपा और कांग्रेस को घेरा, कहा-मुस्लिम का वोट लेते हैं और बच्चों को जेल में सड़ाते हैं

Thu, 09 Sep 2021 03:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Sep 2021 03:18 PM IST
सार

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस सिर्फ मुसलमानों का वोट ले लेती हैं पर उन्होंने कभी भी उन पर हुए अत्याचार का विरोध नहीं किया है।

विज्ञापन
Asaduddin owaisi targets SP, BSP and Congress in Uttar Pradesh.
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

एमआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को अब जागरूक होना चाहिए और किसी के पीछे चलने के बजाय खुद को नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश करनी चाहिए। ओवैसी यूपी के दौरे पर हैं और गुरुवार को वह बाराबंकी के कटरा मोहल्ले में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने सपा बसपा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने कभी भी मुसलमानों के हक के लिए आवाज नहीं उठाई। इन लोगों ने मुसलमानों का वोट ले लिया है पर उनकी कभी परवाह नहीं की। इन पार्टियों ने नागरिकता संशोधन कानून और तीन तलाक का भी विरोध नहीं किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि आजादी के बाद से हमारा समाज वोट के लिए ही इस्तेमाल किया जाता रहा है। सपा, बसपा, कांग्रेस सभी ने हमारा उपयोग किया है। जिस जाति का नुमाइंदा नहीं होगा, किसी भी सरकार में उसकी नहीं सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप अपना नुमाइंदा चुनिए और मजलिस में अपनी ताकत को मजबूत करिए। हम आपकी आवाज बनकर हक की लड़ाई संसद से कानून तक लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि वोट के बल पर अपने लोगों को जमीन और कुर्सी पर बैठाने की जुर्रत करिए। आप ताकतवर बन जाएंगे तो लोग आपके कदमों में गिड़गिड़ाएंगे। ओवैसी ने कहा सभी पार्टियां हमारी कौम का वोट लेकर सरकार बनाती हैं और हमारी कौम के बच्चों को जेल में डालकर सड़ाने का काम करती हैं।

यूपी में एक मजबूत पार्टी के तौर पर उभरेंगे

ओवैसी ने कहा कि हम केवल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी नहीं कर रहे। हम प्रदेश में एक मजबूत पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आएंगे। कहा कि 2014 से मॉब लिंचिंग के नाम पर केवल मुसलमानों को मारा जा रहा है।

गुरुवार को शहर के कटरा मोहल्ले में आए थे। वह यहां पार्टी की युवा शाखा के जिलाध्यक्ष चौधरी फैज उर-रहमान के आवास पर चाय पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रहे थे। इनकी मीटिंग सहित अन्य कार्यक्रम रद किए जानेके बाद बुधवार की देर शाम प्रशासन ने इसकी अनुमति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed