फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Asaduddin owaisi rally in Balrampur.

बलरामपुर की जनसभा में बोले ओवैसी, यूपी में साढ़े छह हजार मुठभेड़, इनमें 37 प्रतिशत मुसलमान

Tue, 16 Mar 2021 11:16 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Mar 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
Asaduddin owaisi rally in Balrampur.
जनसभा को संबोधित करते एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन आवैसी। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानून का नहीं बल्कि बंदूक का शासन चल रहा है। मुठभेड़ के नाम पर मुस्लिमों व मजलूमों को निशाना बनाया जा रहा है। मुस्लिम, दलित व पिछड़ा मिलकर देश की तकदीर बदल सकते हैं। 2022 में उत्तर प्रदेश में ओम प्रकाश राजभर को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य है। यह बातें रविवार को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा में कही।
विज्ञापन


उतरौला के बरदही बाजार में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब साढ़े छह हजार मुठभेड़ पुलिस ने की है। इनमें करीब 37 फीसद मुसलमानों के साथ हुई है। इससे यह साबित होता है कि प्रदेश में कानून का नहीं बल्कि बंदूक का शासन चल रहा है। देश में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध सिर्फ इसलिए हुआ कि इसमें एक विशेष मजहब को निशाना बनाकर बनाया गया था। उत्तर प्रदेश में अभिव्यक्ति की आजादी पर भी रोक है। वसीम रिजवी जैसे लोग देश में वैमनस्य को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पूरे देश में धर्म व जाति के नाम पर नफरत का बीज बोया जा रहा है। इसी नफरत को मिटाने के लिए मैंने संकल्प मोर्चा बनाया है।
विज्ञापन


सपा, बसपा व कांग्रेस को वोट देने वाले उनसे दूर होकर संकल्प मोर्चे से जुड़ रहे हैं।  बीजेपी की बी टीम कहने वालों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अमेठी तथा कन्नौज में एआईएमआईएम का प्रत्याशी नहीं था तो वहां पर कांग्रेस व सपा कैसे हार गई। संकल्प मोर्चा का वह पलड़ा है जिसका साथ देंगे वह तख्त पर बैठ जाएगा और जिसका साथ छोड़ दिया वह तख्त पर लेट जाएगा। हमारे साथ गठबंधन करने के लिए यदि सपा ने गंभीरता से विचार नहीं किया तो वह भी इतिहास बन जाएगी। इसका उदाहरण बिहार में बीते दिन राजद ने देखा है। हमले पांच प्रत्याशियों को जीता कर विधान सभा भेजा है। इस बार हम उतरौला से डॉ. अब्दुल मन्नान को विधायक बनाकर विधान सभा भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का शासन मतलब एक जाति विशेष का राज : ओम प्रकाश
पूर्व मंत्री व भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जहां भी भाजपा का झंडा दिखता है तो वहां ब्राह्मण और सवर्णों का दबदबा होता है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बनी तो शिक्षा पर विशेष बल दिया जाएगा। सबके लिए शिक्षा अनिवार्य की जाएगी। बच्चों को शिक्षा न दिलाने वाले मां-बाप को दंडित किया जाएगा। उतरौला विधान सभा सीट से एआईएमआईएम के प्रत्याशी डॉ. अब्दुल मन्नान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का सबका साथ सबका विकास का नारा छलावा है। देश में दो कानून नहीं चलेगा। जनसभा को जिलाध्यक्ष नूरुद्दीन, डॉ. शाइस्ता जबी, महेंद्र राजभर, इरफान खान व फराज अहमद आदि नेताओं ने संबोधित कर भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जनसभा में भारी भीड़ देखकर औवेसी सहित अन्य नेता गदगद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed